
उत्तराखंड में दिल को दहला देने वाला मामला कही ओर से नही बल्कि धर्म की नगरी हरिद्वार से सामने आया है जहा हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित एक मुर्गी फार्म के हवस के भेड़िये रूपी चौकीदार ने महज छह साल की मासूम की गला घोंटकर हत्या की ओर फिर उसकी हत्या करने के बाद शव के साथ दुष्कर्म किया।
उफ ये दिल दहला देने वाली इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तो पूरा उत्तराखंड दहल गया वही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। वे पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।वही शनिवार को धर्म नगरी हरिद्वार के कोतवाली परिसर में एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने प्रेस कर मीडिया को बताया कि जिला बिजनौर का एक परिवार 21 अप्रैल को श्यामपुर स्थित मुर्गी फार्म में दिहाड़ी मजदूरी के लिए आया था। इस दंपति की छह साल की बेटी शुक्रवार की दोपहर अचानक लापता हो गई थी। तो मासूम के पिता को पता चला कि उसकी बेटी को मुर्गी फार्म का चौकीदार सोनू सानी निवासी जो बिजनौर का निवासी है उसे अपने साथ ले गया है।
इसके बाद उसी दिन शाम को मुर्गी फार्म पहुंचे चौकीदार से मासूम के पिता ने बेटी के बारे में पूछा तो उसने जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने मासूम के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। फिर रात को पुलिस ने मासूम की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।ओर शनिवार सुबह मुर्गी फार्म से कुछ ही दूरी पर जंगल में मासूम का खून से लथपथ शव परिजनों को दिखा। जिसकी सूचना पुलिस को दीगई।
फिर शक के आधार पर पुलिस ने शनिवार को ही चौकीदार को हिरासत में ले लिया था, लेकिन उसने कुछ नही बताय फिर पुलिस अधिकारी कमलेश उपाध्याय की अगुवाई मे टीम ने संदेह के घेरे में आए सोनू से सख्ती ओर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने फिर अपना गुनाह कबूला कर लिया। सोनू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर वह मासूम को अपने साथ जंगल में ले गया था।जहा उस हवस के भेड़िये ने उस मासूम के साथ दुष्कर्म करना चाहा, लेकिन मासूम के चीखने ओर चिल्लाने पर उसका गला घोटकर उसकी हत्या कर दी।
यही नही इस चोकीदार रूपी भेडियो को मासूम की ज़िंदगी लेने के बाद भी तरस नही आया और उसने मासूम के शव के साथ दुष्कर्म किया। उफ दुःखद
वही एसएसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से मासूम के कपड़े बरामद किए गए हैं। ओर आरोपी के खिलाफ अपहरण, हत्या और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय सिंह, कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी मौजूद रहे
बहराल भले ही मासूम का हत्यारा जेल की सलाखों तक पहुँच गया हो।पर अभी ना जाने कितने ही हवस के भेड़िये हमारे बीच आपके बीच खुली हवा मै सांस ले रहे होंगे।ये बात हम इसलिए कह रहे है कि हर महीने इस प्रकार की दर्दनाक ख़बर अब उत्तराखंड से हर महीने आने लगी है इसलिए सावधान रहें उत्तराखंड के माता पिता भी। अपने मासूमो को जागरूक करे।उन्हें अपना।अधिक समय।दे।और उन्हें अछे बुरे की पहचान कराए। सतर्क रहें जागरूक रहे और पुलिस का करे सहयोग।







