
पूरे परिवार मे कोहराम मचा हुआ है जिस पिता को अपने नए घर से बेटी को डोली में विदा करना था, जो पिता इसकी तैयारियों में जुटे थे। पर उन्हें क्या मालूम था कि घर से निकलते ही रास्ते में दर्दनाक वाहन हादसे का शिकार हो जायेगे ।

आपको बता दे कि उत्तराखंड के टिहरी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठाली में प्रधानाचार्य पद पर तैनात मृतक भगवती सिंह राणा अपनी लाडली बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे।
वे बिटिया रानी की शादी की तैयारियों के सिलसिले में रविवार को देहरादून जा रहे थे कि वाहन हादसे में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दुःखद ।

इस हादसे के बाद से उनके घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भटवाड़ी प्रखंड के गमदिड़गांव साल्ड निवासी भगवती सिंह राणा पुत्र स्व.तेग सिंह राणा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अठाली में प्रधानाचार्य पद पर तैनात थे।
सभी गुरु जनों के साथ साथ छात्र छात्रा भी दुखी है।
आपको बता दे कि उनके दो बेटे और एक बेटी है। ओर आगामी 29 मई को बेटी की शादी होनी है। उनकी लाडली बेटी की डोली देहरादून में बन रहे नए घर से उठे, इसके चलते ही वे आजकल नए घर के निर्माण और शादी की तैयारियों में जुटे थे। इसी सिलसिले में वे रविवार को उत्तरकाशी से देहरादून के लिए निकले। थे।पर होनी को कुछ ओर मंजूर था। दुःखद।
रविवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे नगुण से लगभग पांच किमी आगे मौरियाणा टॉप की ओर उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे क्रशर प्लांट के पास आकर गिरी। ओर इस हादसे में राणा की मौके पर ही मौत हो गई। दुःखद आपको बता दे कि उनका बड़ा बेटा पीएमजीएसवाई में संविदा पर सहायक अभियंता पद पर तैनात है। जबकि छोटा बेटा बीते साल ही सीआरपीएफ में एसआई के पद पर भर्ती हुआ है।
ओर उसकी पोस्टिंग आजकल कलकत्ता में है। इस हादसे ने पूरे घर में चल रहे उल्लास के माहौल को गम में बदल दिया। दुःखद उनके घर में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तो पूरे गांव में शोक छाया हुआ है।
इस हादसे ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है। जिस घर मे खुशियो की गूज थी वो मातम मै बदल गई
उफ्फ दुःखद।
है भगवान किसी के साथ ये अन्याय मत करना ।





