Friday, March 29, 2024
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड : नीलकंठ महादेव पर जलाभिषेक कर लौट रहे दिल्ली के ...

उत्तराखंड : नीलकंठ महादेव पर जलाभिषेक कर लौट रहे दिल्ली के 12 यात्रियों के दल पर हाथी का हमला, एक युवक को पटक कर मार डाला एक घायल

नीलकंठ यात्रियों के दल पर हाथी का हमला, युवक को पटक कर मार डाला

आपको बता दे कि दुःखद ख़बर है नीलकंठ महादेव मंदिर से जलाभिषेक कर लौट रहे दिल्ली के यात्रियों के एक दल पर हाथी ने भयानक हमला कर दिया। ओर इस हाथी के हमले मैं एक युवक को हाथी ने पटक कर मार डाला दुःखद ।
भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भोले के जयकारे लागते हुए लौट रहे दिल्ली के यात्रियों के एक दल पर हाथी ने हमला कर दिया। ओर एक युवक को हाथी ने पटक कर मार डाला। वही इस हमले में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।जिसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
जानकारी अनुसार राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश प्रसाद उनियाल ने मीडिया को बताया कि 12 यात्रियों का दल शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए दिल्ली से नीलकंठ आया था। वही मंगलवार की सुबह लगभग 3:00 बजे ये यात्री दल नीलकंठ पैदल मार्ग से वापस लौट रहै थे


इसी बीच अंधेरे में झाड़ी में छिपे एक हाथी ने अचानक यात्रियों पर हमला कर दिया। हाथी ने ऋषभ कुमार (21 वर्ष) पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी जे 21 गली नंबर 4 ,घाटी रोड, पंजाबी बस्ती, आनंद प्रभात करोल बाग दिल्ली के युवक को पटक कर मार दिया। वहीं इस हमले में रामेश्वर नगर दिल्ली निवासी प्रताप सिंह घायल हुआ है। जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। मौके से अन्य यात्रियों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर लक्ष्मण झूला थाने की पुलिस और वन विभाग की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
इस दुःखद ख़बर की जानकारी मिलने के बाद म्रतक के परिवार मे कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments