
- उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के घाट-मटेला क्षेत्र के पास आज यात्रियों से भरी एक रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है आपको बता दे इस घटना में 8 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। ये बस पिथौरा गढ़ से लखनऊ जा रही थी. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया

ख़बर है कि लखनऊ जा रही रोजवेज बस पर एक बड़ा पत्थर गिरने से ये दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस बस में लभगग 33 यात्री सवार थे. जानकारी के अनुसार इस हादसे में 8 यात्री घायल हो गये हैं. सूचना मिलने पर मौके पर 108 स्वास्थ्य सेवा और पुलिस पहुंचकर रेस्क्यू कर रही है. बता दें कि इस रोड पर ऑल वेदर रोड का कार्य भी चल रहा है.








