पहाड़ में सड़क से नीचे गिरी गाड़ी दुःखद 4 साल की मासूम की मौत , 4 लोगो को हल्की चोट

भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल


आपको बता दे कि शनिवार 16 फरवरी 2019 को जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी से सूचना मिली की एक वाहन सिलोगी के पास सड़क से नीचे गिर गया है।

mostbet

इस सूचना पर थाना लैंसडाउन नाम से उप निरीक्षक श्री रघुवीर सिंह मय फॉर्स के घटनास्थल के लिए रवाना हुए तथा चौकी गुमखाल की फोर्स को भी निर्देशित किया गया।


थाना लैंसडौन पुलिस राजस्व पुलिस तथा ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर वाहन में सवार चार घायलों को निकाल कर वास्ते उपचार हेतु भेजा गया
उक्त घटना में इशिका पुत्री जितेंद्र सिंह उम्र 4 वर्ष निवासी मस्टखाल की मौके पर ही मौत हो गई दुखद।

उक्त वाहन संख्या यूके 07 टीए 2167 मैक्स ऋषिकेश से मस्ट खाल के लिए आ रहा था घायलों के नाम निम्न प्रकार है ।


1-जितेंद्र सिंह पुत्र तीरथ सिंह उम्र 26 वर्ष
2-हन्सी देवी पत्नी तीरथ सिंह उम्र 48 वर्ष
3 तीरथ सिंह पुत्र बहादुर सिंह उम्र 55 वर्ष
4- बृजमोहन पुत्र महावीर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी गण मस्ट खाल तहसील लैंसडौन जनपद पौड़ी गढ़वाल
घटनास्थल राजस्व क्षेत्र का है राजस्व निरीक्षक द्वारा पंचायत नामा की कारवाई की जा रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here