
ख़बर दुःखद है आपको बता दे कि राजस्थान में तैनात उत्तराखंड के जवान की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। आपको बता दे कि वे मूल रूप से चमोली के सेंती गांव के रहने वाले थे उम्र महज 22 साल थी रोहित की मौत की सूचना मिलने के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वही सबसे दुःखद बात ये है कि रोहित अपने घर का इकलौता बेटा था।
इस दुःखद समाचार के बाद रोहित की मां लीला देवी और बहन किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, दो साल पहले ही रोहित लैंसडाउन में गढ़वाल राइफल्स में भर्ती हुए थे। इन दिनों उसकी तैनाती बीकानेर राजस्थान में थी। प्रमोशन के लिए उनकी परीक्षाएं चल रही थी।
दो फरवरी को दोपहर में वे परीक्षा के लिए अपनी सीट देखने गए थे। की उसी दौरान वे वहां पर अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही अन्य जवान रोहित को सेना अस्पताल ले गए और भर्ती कराया।
लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया। ख़बर मिली कि रोहित एक माह की छुट्टी बिताकर 17 जनवरी को ही बीकानेर के लिए रवाना हुए थे। वे अपने परिवार का एकमात्र सहारा था। उसकी एक बहन भी है जिसकी तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। इस हादसे से पूरे परिवार सहित गाव के लोग सदमे मैं है ।
: उत्तराखंड के जवान की राजस्थान में मौत, घर का था इकलौता चिराग, गांव में पसरा मातम





