
अमित शाह के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पांच दिन के उत्तराखंड दौरे पर
ख़बर देहरादून से है आपको बता दे कि लोकसभा चुनाव से पहले अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत उत्तराखंड पांच दिवसीय दौरे पर आ रहे है. जानकारी अनुसार आगामी 4 फरवरी को भागवत देहरादून पहुंचेगे और 8 फरवरी तक यही रहेंगे. इस दौरान संघ के प्रदेश में संचालित कार्यक्रमों पर भी मंथन होगा.
वही इस दौरान आरएसएस प्रमुख उत्तराखंड में संचालित कार्यक्रम पर चर्चा करेंगे. इसके साथ ही आरएसएस प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपति बुद्धिजीवियों और इंटर कॉलेज के प्रिंसिपलो से मुलाकात करेंगे. आरएसएस प्रमुख का अधिकांश समय प्रदेश में संघ द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों के मंथन के लिए रखा गया है. जानकारी अनुसार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की उत्तराखंड में सामाजिक सरोकार से जुड़ी कई योजनाएं चल रही हैं. आरएसएस की संस्था उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर को बचाने और विकास के लिए काम कर रही है. इसके साथ ही आरएसएस की संस्था “कूर्माचल सांस्कृतिक एंव कल्याण परिषद उत्तराखंड” द्वारा हर साल कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. जिसमें टॉपर छात्रों और बुजुर्गों को सम्मानित किया जाता है.

वहीसूत्रों की मानें तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पांच दिवसीय देहरादून दौरा पूरी तरह से गैर राजनीतिक रहेगा. यहीं कारण है कि उत्तराखंड बीजेपी संगठन के किसी भी पदाधिकारियों को बैठक में नहीं बुलाया गया है. हालांकि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, प्रदेश बीजेपी संगठन और हरिद्वार के साधु-संतों से शिष्टाचार मुलाकात कर सकते हैं.। ये भी माना जा रहा है कि आगमी दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उतराखण्ड मै माहौल भी भांप ने की कोशिश होगी ।





