उत्तराखंड में अब कोरोना के 669 सक्रिय मरीज, केंद्र से मिली कोविड वैक्सीन की चौथी खेप


CORONA VACCINE

देहरादून: उत्तराखंड में आज 48 और लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं, 77 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 669 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज 10255 सैंपल जांच में निगेटिव मिले हैं। देहरादून में 17, हरिद्वार में सात, नैनीताल में 14,  अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में एक-एक, चमोली और ऊधमसिंह नगर में तीन-तीन और टिहरी में दो संक्रमित मामले मिले हैं। बागेश्वर, चंपावत , पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है।

प्रदेश ने अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 96673 हो गई है। अब तक 92950 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ज्यादा मरीज ठीक होने से रिकवरी दर पहली बार 96.15 प्रतिशत हो गई है।

वहीं कोरोना वायरस से बचाव के लिए उत्तराखंड को कोविड वैकसीन की चौथी खेप मिल गई है। केंद्र सरकार ने पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक लाख 93 हजार 500 कोविशील्ड वैक्सीन विशेष विमान से उत्तराखंड को भेजी हैं। ये वैक्सीन को फ्रंट लाइन वर्करों को लगाई जाएंगी। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि केंद्र से मिली वैक्सीन को फ्रंट लाइन वर्करों को दी जाएगी। इसके साथ ही वैक्सीन लगवाने से छूट गए हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी।  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि 10 फरवरी तक केंद्र के कोविन पोर्टल पर 181205 हेल्थ वर्करों व फ्रंट लाइन वर्करों का पंजीकरण किया गया है। हेल्थ वर्करों और फ्रंट लाइन वर्करों की संख्या के अनुसार प्रदेश को 398651 वैक्सीन डोज उपयोग में लाई जाएगी। प्रत्येक हेल्थ वर्कर व फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन की दो डोज दी जाएगी। इसके आधार पर प्रदेश में पर्याप्त वैक्सीन पहुंच गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here