
ख़बर दुःखद भी है और भारत माता की जय बोलने की भी आपको बता दे कि थाना दिनेशपुर के गांव उदयनगर निवासी असम राइफल्स के जवान गोपाल सिंह मेहरा जो नगालैंड में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गए है वो मूल रूप से गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ के निवासी थे उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है
जानकारी जो मिली है उसके अनुसार उनका पार्थिव शरीर कल बहस्पतिवार शाम तक उनके पैतृक गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है जहाँ उनका अंतिम संस्कार होगा। आपको बता दे कि ये दुःखद समाचार मिलते ही उनके सभी परिजन गंगोलीहाट रवाना हो गए है , मूल रूप से गांव जजौली, पोस्ट दशाईथल तहसील गंगोलीहाट जिला पिथौरागढ़ निवासी 49 वर्षीय गोपाल सिंह मेहरा 24 असम राइफल्स में हवलदार के पद पर थे। ओर अभी नगालैंड में तैनात थे। आपको बता दे कि बुधवार सुबह लगभग चार बजे लोबरा के पास आतंकियों से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से गोपाल सिंह शहीद हो गए। गोपाल सिंह के बड़े भाई निर्मल सिंह भी असम राइफल्स (नगालैंड) में ही तैनात हैं।

उन्होंने ही सुबह परिजनों को फोन कर गोपाल सिंह की शहादत कि सूचना दी। दुःखद वही गोपाल सिंह का परिवार पांच साल पहले दिनेशपुर के उदयनगर गांव स्थित दुर्गा स्टेट कॉलोनी में आकर रहने लगा था।
आपको बता दे कि गोपाल सिंह के घर में उनकी पत्नी बसंती जी और 17 साल का पुत्र सौरभ और 14 साल की बेटी हिमानी है। बात दू की सौरभ दिनेशपुर में पॉलिटेक्निक कालेज का छात्र है तो हिमानी सरस्वती शिशु मंदिर कालीनगर में कक्षा नौ में पढ़ती है।
वही परिजनों ने बताया कि एक साल बाद गोपाल सिंह सेवानिवृत्त होने वाले थे। सूचना पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने भी शहीद के घर जाकर शोक संवेदना जताई और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। बुधवार दोपहर से परिजन गंगोलीहाट स्थित अपने पैतृक गांव रवाना हो गए। बहराल नए साल के समय ये दिखड़ ख़बर सुनकर उत्तराखंड के सभी लोग दुःखी है तो उनके पारी मे कोहराम मचा हुआ है। सब यही कह रहे है कि बस कुछ समय बाद उनकी नोकरी पूरी होने वाली थी उससे पहले ही वो अपनो को बेसहारा छोड़ कर चले गये ।




