
रिपोर्ट भगवान सिंह पोड़ी गढ़वाल
अल्टो दुर्घटना में 6 लोग घायल तीन की हालत गंभीर
गुप्तकाशी : साल के पहले दिन कालीमठ गुप्तकाशी मार्ग पर एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरीl
सूचना प्राप्त होने पर थानाध्यक्ष गुप्तकाशी पुलिस बल सहित तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य प्रारंभ किया गया। प्रथम दृष्टतया दुर्घटना का कारण वाहन चालक की लापरवाही प्रतीत हो रही है, किसी अन्य वाहन से टक्कर नही हुई है।

दुर्घटना में घायलों का विवरण
1 सुरेन्द्र सिंह
2 मीना देवी
3 मयंक 10 वर्ष
4 शालिनी 16 वर्ष
5 रुचिता 14 वर्ष
6 कान्हा पुत्र देवेन्द्र सिंह 9 वर्ष

समस्त निवासी विवेकानंद कालोनी, गोपेश्वर, जनपद चमोली।
इनमे से
रुचिता, कान्हा, मीना देवी जो कि गम्भीर रूप से घायल हैं, पुलिस द्वारा गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है






