
भगवान सिंह की रिपोर्ट
आज दिनांक 29/12 /2018 को समय लगभग 7:50 बजे सतपुली सांग्लाकोटी मार्ग पर एक वाहन संख्या यूए 12 7354 मैक्स मलेटी बैंड भैरव मंदिर के पास अचानक पाले के कारण दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 50 मीटर नीचे चली गई वाहन में ड्राइवर सहित कुल 9 लोग सवार थे
जिसमें सुभाष रावत पुत्र गोपाल रावत ग्राम सिलोली तहसील थलीसैंण उम्र 64 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए उक्त घायल को थाना सतपुली पुलिस द्वारा थाने के वाहन से संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद कोटद्वार रेफर किया जा रहा है उक्त वाहन दैनिक जागरण प्रेस का है जो बैजरो से कोटद्वार जा रहा था जिसे चालक सुरेंद्र पटवाल चला रहा था घायलों में योगेश रावत पुत्र भगवान सिंह ग्राम गुड़ियालखेत तल्ला तहसील थलीसैंण उम्र 34 वर्ष राहुल रावत पुत्र मेहरबान सिंह ग्राम गुड़ियालखेत तल्ला तहसील थलीसैंण उम्र 25 वर्ष सचिन रावत पुत्र चंदन सिंह ग्राम गुड़ियालखेत तल्ला तहसील थलीसैंण मामूली रूप से घायल है जिन्हें सयुक्त चिकित्सालय सतपुली में उपचार दिया जा रहा है।
उक्त वाहन में विकास पटवाल पुत्र प्रेम सिंह पटवाल ग्राम बिरगना तहसील थलीसैंण उम्र 37 वर्ष संजय पटवाल पुत्र भोपाल सिंह निवासी बिरगना तहसील थलीसैंण उम्र 37 वर्ष संतोष बिष्ट पुत्र सत्येंद्र बिष्ट ग्राम बंगार तहसील थलीसैंण उम्र 30 वर्ष के द्वारा स्वयं ही हंस हॉस्पिटल चमोलीसेण पहुंचकर अपना उपचार कराया जाना ज्ञात हुआ है ।








