
ख़बर बहुत दुःखद है एक हस्ता खेलता परिवार पर ना जाने किस की नज़र लग गईं ।भगवान किसी के साथ ये हादसा आगे ना हो एक पिता को क्या मालूम था कि वह अपने बच्चों संग घर से निकला तो था पर अब उनकी जान उनके लाड़ले अब घर वापस ना आयेगे
आपको बता दे कि नगुण-भवान-सुवाखोली मोटर मार्ग पर अलमास गांव के लवाखाला शिव मंदिर के पास एक कार खाई में गिरने से उसमें सवार दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उनके पिता गंभीर घायल हो गए। जिनका इलाज देहरादून में चल रहा है।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक , मंगलवार को उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार संख्या यूके07यू 8042 लगभग स्याम 6 बजे अलमास गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिर गई। इस कार में सवार नीलकमल निवासी डुंडा वीरपुर उत्तरकाशी के पुत्र यश (13) की मौके पर मौत हो गई। जबकि सत्यम (18) और नीलकमल (45) घायल हो गए।
मोके पर पहुंची थत्यूड़ पुलिस ने 108 एंबुलेंस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला। थत्यूड़ के एसआई कैलाश जी ने बताया कि घायलों को मसूरी अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उपचार के दौरान देर शाम घायल सत्यम ने भी दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल नीलकमल को देहरादून रेफर किया गया है। जहा उनका इलाज चल रहा है ।
आपको बता दे कि मसूरी पहुंचे उनके परिजनों ने बताया कि यश हिम क्रिश्चियन अकादमी मातली जनपद उत्तरकाशी में कक्षा 6 में पढ़ता था ओर सत्यम देहरादून के स्कालर होम मे 12 वी का छात्र था।
इस दुखद हादसे के बाद जहा पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है
मीडिया को परिजनों ने बताया कि नीलकमल अपने बड़े पुत्र सत्यम को देहरादून छोड़ने आ रहे थे। वह यश को स्कूल से छुट्टी कराकर उसे भी देहरादून घूमने के लिए ले जा रहे थे। जहां से शाम तक वापस उत्तरकाशी पहुंचना था। लेकिन रास्ते में दुःखद हादसा हो गया आपको बता दे कि नीलकमल की डुंडा में कपड़े की दुकान है। ओर अभी नीलकमल वीरपुर डुंडा में क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। इस दुःखद घटना क्व बाद पूरे गाँव वे बाजार में दुःख सबके चेहरे पर देखा जा रहा है। भगवान किसी के साथ भी ये अन्याय ना करे।
दुःखद




