

क्या गुजर रही है उस माँ पर जिसकी बेटी जिंदगी जीने के लिए ज़िंदगी से फाइट कर रही है और ये सब इसलिए क्योकि वो
एक सिरफिरे के पागलपन का शिकार हुई । छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। छात्रा का ऋषिकेश के एम्स मे इलाज चल रहा है।
वहीं सूचना के अनुसार अभी छात्रा को दिल्ली एम्स भेजने की तैयारी चल रही है। तो दूसरी तरफ आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस भी मामले की छानबीन में जुट गई है।
उधर, जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर युवाओं ने भी प्रदर्शन किया। युवा आरोपी को फांसी की मांग कर रहे हैं। वहीं राजस्व पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 307 और 506 की धाराओं में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आपको तो जानकारी है ही कि रविवार शाम को एक सिरफिरे ने परीक्षा देकर लौट रही पौड़ी जिले की कफोलस्यूं पट्टी के एक गांव की 18 वर्षीय युवती के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। हादसे में छात्रा करीब 70 फीसदी झुलस चुकी है।
पुलिस के मुताबिक, परीक्षा देकर आने के दौरान रास्ते में गहड़ गांव का मनोज सिंह उर्फ बंटी उसका पीछा करने लगा। कुछ देर बाद एक सुनसान जगह कच्चे रास्ते पर उसने छात्रा को जबरन रोककर उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।
ओर छात्रा के विरोध करने पर आरोपी ने उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद मौके से गुजर रहे एक ग्रामीण ने छात्रा को जली हुई हालत में रास्ते में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
छात्रा की माँ ने उस आरोपी को फाँसी देने की माग की है तो वही राज्य की महिला सशकितकरण मंन्त्री रेखा आर्य ने अस्प्ताल पहुच कर जहाँ डॉकटरो की टीम से छात्रा के स्वास्थ्य को लेकर पूरी जानकारी ली वही पीडित के परिवार को विस्वास दिलाया कि इस दुखद घटना से उन्हें खुद भी बहुत दुख पहुचा है। ओर पूरी सरकार उनके साथ खड़ी है




