उत्तराखंड मै कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 61, 39 हुए ठीक

 

उत्तराखंड में कल कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। एम्स में कार्यरत एक मरीज की तीमारदार की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके साथ ही एम्स में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। जबकि एक कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला की ब्रेन हेमरेज के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। उत्तराखंड में अब कुल संक्रमितों की संख्या 61 पहुंच गई है। एक के बाद एक लगातार मामले आने से एम्स स्टाफ में भी हड़कंप मचा हुआ है।
प्रोफेसर रविकांत ने बताया कि पौड़ी गढ़वाल निवासी एक मरीज की महिला तीमारदार का मरीज 15 से 26 अप्रैल तक एम्स के यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती रहा। इस बीच संभवत यह महिला तीमारदार किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गई।
बता दे कि 27 अप्रैल को महिला रोगी के तीमारदार में कोरोना के लक्षण पाए जाने  के बाद वार्ड से मरीजों को शिफ्ट कर आइसोलेट किया गया था। इसके बाद इस महिला में  कोरोना के लक्षण दिखने पर दो मई को इसका कोविड टेस्ट किया गया। जिसकी रिपोर्ट सोमवार रात को पॉजिटिव आई है। महिला को एम्स आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है । इसके संपर्क  में आए लोगों की तलाश की जा रही है।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here