सीएम त्रिवेन्द्र ने मागे गामा के लिए वोट , बीजेपी बोली दून मे सिर्फ गामा ही गामा

स्थानीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा नेताओं द्वारा कारपेट प्रचार शुरू हो चुका है
भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में स्थानीय निकाय के लिए कारपेट प्रचार (बोम्बिंग) शुरू कर दिया है मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ओर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट रविवार से ही तूफ़ानी दौरे करते नज़र आ रहे है जानकारी अनुसार पूर्वमुख्य मंत्री ,केन्द्रीय मंत्री ,सांसद ,प्रदेश सरकार के मंत्रियों व वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रचार कार्यक्रम निर्धारण के साथ शुरू भी हो गए हैं । दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी भी निकाय चुनाव गामा के लिए देहरादून मैं वोट मागेंगे

mostbet


वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रविवार को अपना अभियान देहरादून में मोहकमपुर से शुरू किया जबकि प्रदेशाध्यक्ष
अजय भट्ट ने भिखियासैंड से प्रचार प्रारम्भ किया । ये दोनों नेता 16 नवम्बर तक लगातार प्रचार में व्यस्त रहेंगे ।जानकारी अनुसार सीएम रावत ओर अजय भट्ट 14 नवम्बर को एक साथ प्रचार करेंगे ।


इसके साथ ही पूर्वमुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने रविवार को कोटद्वार मैं प्रदेश सरकार के मंत्री सतपाल महाराज ने भगवानपुर व मंगलोर तथा भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने ग़ैरसैंण प्रचार अभियान का नेतृत्व किया । जानकारी अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा 12 नवम्बर से, सांसद महारानी राजलक्ष्मी शाह 13 नवम्बर से, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल 14 नवम्बर से प्रचार में उतर रहे हैं ।


वही भाजपा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष मनोज तिवारी 14 नवंबर को एक दिन के लिए प्रचार में आ रहे हैं और वे यहाँ तीन स्थानों देहरादून, डोई वाला व ऋषिकेश में जन सभाएं करेंगे ।


इसके साथ ही प्रदेश सरकार के अन्य सभी मंत्री व विधायक अपने अपने क्षेत्रों में प्रचार में जुट चुके है ।
देहरादून में राज्य कस मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सुनील उनियाल गामा के लिए जनता से वोट मागे ओर अपनी सरकार के द्वारा किये गए कार्य को भी जनंता के आगे रखा देहरादून मैं हुई सभी सभाओं में भारी जनसैलाब जनंता का नज़र आया हर तरफ बोल थे कि साफ छवी के सुनील उनियाल गामा को मेयर बनाना है । स्वछ ओर साफ दूंन के लिए गामा को लाना है


बहराल चुनाव प्रचार अब अपने परवान पर है । सबकी नज़र इस बात पर है कि देहरादून की जनता मेयर किसे बनाती है ।क्योकि बीजेपी से गामा है कांग्रेस से दिनेश अग्रवाल और आप से रजनी है उम्मीदवार ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here