
आपको बता दे कि भारतीय सेना में रहकर 17 खूंखार आतंकियों को ढेर करने वाले कर्नल कोठियाल अब राजनीति में उतरने वाले हैं। निम (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान) उत्तरकाशी के पूर्व प्राचार्य व यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल (रिटायर्ड) ने चुनाव लड़ने का मन बना लिया है 
हमारी जानकारी अनुसार वो पौड़ी लोक सभा सीट से मैदान में उतरकर चुनाव लड़ सकते हैं!
कर्नल कोठियाल अक्सर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहते है कि सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद युवाओं की राय से उन्होंने राजनीति में पांव रखने की सोची है।
उनकी माने तो गढ़वाल क्षेत्र के तमाम छात्र संगठन उनके साथ है। उनका कहना है कि उनका मकसद गढ़वाल के युवाओं के लिए चार गुना कार्य करना है। आपको बता दे वे पौड़ी लोकसभा सीट के साथ साथ टिहरी लोक सभा सीट से भी अपने लिए राजनीतिक जमीन तसलास रहे है ।
पर बोलता उत्त्तराखंड के सूत्र बोल रहे है कि कर्नल कोठियाल पौड़ी लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ सकते हैं। 
आपको बता दे कि अभी केदारनाथ धाम में यूथ फाउंडेशन काम करता रहेगा। इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के लिए अवसर बढ़ाने की बात कही। उन्होंने बताया कि गढ़वाल क्षेत्र में इको टूरिज्म एवं होम स्टे को बढ़ावा देने के लिए यूथ फाउंडेशन कार्य कर रहा है।
टिहरी झील को किस तरह से पर्यटन बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाए इसका भी सर्वेक्षण चल रहा है।
कुल मिलाकर बात ये है कि कर्नल कोठियाल आज पहाड़ की जनंता के बीच या कह ले उत्तरखंड के लिए कोई अनजाना नाम नही । केदारनाथ बाबा के पुननिर्माण के कार्यो के चलते कर्नल कोठियाल का नाम देश विदेश मैं तेजी के साथ उठा है ।
ओर लोगो की पसंद भी है कर्नल । अब बात ये की टिकट किसका होगा तो आपको बता दे कि जो हमारे सूत्र बोल रहै है उनके अनुसार कर्नल कोठियाल को पौड़ी लोकसभा से टिकट देने का मन कांग्रेस हाईकमान बना चुका है । तो उम्मीद जताई जा रही है कि कर्नल हाथ के निशान के साथ पौड़ी की जनंता के बीच अपने लिए वोट मागेंगे ।
वैसे कर्नल कोठियाल अभी अपने पत्ते खोलेंने को तेयार नही पर जितना हम जानते है वो बात ये ही है कि अगर बीजेपी से
शोर्य डोवल को पौड़ी लोकसभा से टिकट मिलता है तो कर्नल फिर पौड़ी से ही चुनावी मैदान में होंगे और टिकट होगा कांग्रेस का !






