
आपको बता दे कि ख़बर ये है कि एक सहेली की बर्थडे पार्टी में गई युवती से एक युवक ने दुष्कर्म किया। ओर वो आरोपी पीड़िता की सहेली का मुंह बोला भाई बताया जा रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया जिसके
बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आपको बता दे कि मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। मंगलवार शाम प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक बेकरी में काम करती है।
ओर वही उसके साथ कैंट थाना क्षेत्र की एक युवती भी काम पर जाती है। 28 अक्तूबर को उसकी सहेली का जन्मदिन था, जिसमें वह भी गई थी। इस दौरान पार्टी में जब ज्यादा रात हो गई तो वह सहेली के घर पर ही रुक गई। बस फिर क्या था
खाना खाने के बाद जब सब लोग अपने अपने कमरों में सोने चले गए तो इसका फायदा उठाकर सहेली का मुंह बोला भाई दीपक उसके कमरे में आ गया।
ओर युवती के अनुसार यहां उसने शोर मचाने की कोशिश की तो दीपक ने उसके मुंह पर हाथ रख दिया। इसके बाद दीपक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
आपको बता दे कि इंस्पेक्टर कैंट अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवती की शिकायत पर दीपक के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बुधवार को उसे राजेंद्र नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
ये हालात अब देहरादून के हो गए जहा से आये दिन दुष्कर्म की घटनाये ऐसे सुनने को मिलती है जैसे हम रोजाना कपडे बदलते है । इन बढ़ती घटनाओं और महिला अपराध की वजह से देवभूमि शर्मशार होती है ।





