उत्तराखंड में आज कोरोना के 54 मामले, 95 हुए ठीक; आज 10723 लोगों को लगाई गई कोविड वैक्सीन

CORONA

देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के 54 मामले सामने आये हैं. वहीं 95 लोग ठीक भी हुए हैं. जबकि पिछले 24 घंटों में 4 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. वर्तमान में उत्तराखंड में 997 सक्रिय  संक्रमित हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है.

उत्तराखंड में अब तक कुल 96,281 संक्रमित हो चुके हैं, जिनमे से 92,280 लोग ठीक भी हो चुके हैं. जबकि 1,655 लोगों की मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज चमोली में 1, देहरादून में 22, हरिद्वार में 8, नैनीताल में 11, उधम सिंह नगर में 11 और उत्तरकाशी में 1 मामला सामने आया है.

वहीं कोरोना से जंग के लिए टीकाकरण अभियान भी जारी है. प्रदेश में आज 10,723 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई गई. जबकि प्रदेश भर में अब तक कुल 53,953 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here