
दुःखद ख़बर है आज यानी मंगलवार की सुबह ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टाटा सूमो खाई में गिर गई और उसके बुरी तरह परखच्चे उड़ गए। जानकारी अनुसार हाईवे पर चिन्यालीसौड़ के पास नगुन गाड़ में सूमो खाई में गिरी।
दुःख द ख़बर ये है कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। बताया गया कि वाहन क्यारी चापड़ा से चिन्यालीसौड़ जा रहा था। मृतकों में एक महिला व दो पुरुष शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने खाई से शव निकाले। ये दुःखद हादसा सुबह लगभग आठ बजकर 30 मिनट पर हुआ।

मृतकों के नाम चालक महावीर जगूड़ी उम्र 34 पुत्र जगदीश प्रसाद जगूड़ी निवासी कंडीसौड़, ज्योति प्रसाद उम्र 60 वर्ष और उनकी पत्नी उम्र 45 वर्ष निवासी कंडासौड़ हैं।




