
उत्तराखंड में पौड़ी लोकसभा सीट मे काटे कि टकर देखने को मिल रही है एक तरफ जरनल खंडूड़ी के चेले तीरथ रावत मैदान में है तो दूसरी तरफ ईमानदार जर्नल खडूडी के बेटे मनीष खडूडी ।
मनीष अपनी ताबड़तोड़ रैलियों वयस्त है ओर जनता से यही कह रहे है कि पिताजी जर्नल खडूडी जी के काम को आगे बढ़ाऊँगा ।
सच्चाई ओर ईमानदारी से चलूँगा ।पिताजी का आशीष उनके साथ है ।

आपको बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को इंजीनियरिंग और मीडिया के क्षेत्र में महारथ हासिल है। अब उनका राजनीतिक सफर भी शुरू हो गया है। वह वर्तमान में फेसबुक इंडिया के न्यूज पार्टनरशिप हेड का दायित्व भी संभाल रहे हैं।
कांग्रेस के पौड़ी लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी का जन्म पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के घर 16 अक्टूबर 1968 को हुआ। वही शिक्षा में बचपन से ही अव्वल मनीष ने नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से बीई की परीक्षा उत्तीर्ण की।

फिर साल 2003-05 में केलॉग्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी एवं जनसंचार के क्षेत्र में छह वर्षों तक निदेशक कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजीज, वाइस प्रेजीडेंट आईएमआई मोबाइल व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बाइसक्वायर डिजाइन जैसे महत्वपूर्ण पदों में सेवाएं दी।

उन्होंने असिस्टेंट फीचर एडिटर बिजनेस स्टैंडर्ड अखबार व बिजनेस वर्ल्ड मैगजीन में सराहनीय कार्य किया। मनीष खंडूड़ी ने कॉर्पोरेट स्ट्रेटजी डेवलपमेंट डायरेक्टर सीएनएन एटलांटा अमेरिका में सराहनीय योगदान दिया। वह जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था के संस्थापक व चेयरमैन भी हैं।

जिसमे वे शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। वह चंद्र बल्लभ खंडूड़ी ट्रस्ट के सदस्य हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करता है। उनकी पत्नी मेहा खंडूड़ी ह्यूमन राइट्स एवं कनफ्लिक्ट रेजोलुशन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

इन सब बातों मे एक बात ख़ास है और वे ये है कि उत्तराखंड के ईमानदार पूर्व मुख्यमंत्री व गढ़वाल सांसद बीसी खंडूड़ी के पौड़ी स्थित पैतृक मकान पर एक बार फिर कांग्रेसी झंडा लहराने लगा है। आपको बता दे कि मेजर जनरल खंडूड़ी की मां दुर्गा देवी खंडूड़ी कांग्रेसी थीं। वे मालदन के नाम से जानी जातीं थीं। जब तक वे जीवित रहीं, मकान पर कांग्रेसी झंडा फहराया जाता रहा था।

फिर साल 1991 में सेवानिवृत्ति के बाद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के भाजपा में शामिल होने के बाद उनके मकान पर भाजपा का झंडा लहराने लगा। अब 28 साल बाद एक बार फिर उनके बेटे मनीष खंडूड़ी के गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनने के बाद मकान पर कांग्रेसी झंडा लहराने लग गया है।
बहराल इस पौड़ी लोकसभा सीट पर पूरे उत्तराखंड की नज़र है जहां एक तरफ भाजपा के तीरथ रावत भी ताबड़तोड़ जनसभाओं मे पीएम मोदी के कार्यों को जनता के बीच लेकर जा रहे है तो वही मनीष खंडूड़ी जनता को बता रहे है कि उन्होंने काँग्रेस पार्टी को ही क्यो चुना। ओर उनका विजन है क्या।




