बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की दो टूक: विधायक अपनी परफार्मेंस सुधारे , काम के आधार पर जनसेवा का मौका मिलेगा ( 20 से 25 टिकट कटने तय!!)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की दो टूक: विधायक अपनी परफार्मेंस सुधारे , काम के आधार पर जनसेवा का मौका मिलेगा ( यानी कि अबकी बार 20 से 25 टिकट कटने तय!!)

उत्तराखंड में डबल इंजन फिर से के लिए जमीनी मोर्चा सज रहा है
ओर भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस समय अध्यापक की भूमिका में नजर आ रहे है
तभी तो जेपी नड्डा ने सभी को
दो टूक कहा है कि हर बूथ मजबूत करने के लिए प्रवास करें कार्यकर्ता
साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के आंकड़े गिनाते हुए उन्हें सलाह दी कि इनको जुबान पर रखें और जनता के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहित के कार्यों की चर्चा करें।
यही नही वे बोले कि आप नेता नहीं बल्कि जनता के विश्वास के (संरक्षक) हैं। 
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री और टोली बैठक में सीधे संवाद कर विधानसभा चुनाव में जीत का गुरुमंत्र दिया तो वहीं शाम को प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, सांसदों व संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की लड़ाई का रोड मैप का खाका साझा किया
जेपी नड्डा ने कहा कि देवभूमि में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और सरकार बनाने का रास्ता धर्मनगरी से होकर निकलेगा। तर्क और आंकड़ों के साथ कैसे गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा के शासन की सभी अच्छाइयां बतानी है, टिप्स बताए। ताकि चुनाव के दौरान लोग किसी बहकावे में ना आएं।
जेपी नड्डा ने सांसदों से कहा कि मानसून सत्र समाप्त होते ही वह अपने संसदीय क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं और गांव-गांव जाकर केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नॉन परफार्मेंस वाले विधायकों से अपनी परफार्मेंस सुधारने की नसीहत दी। कहा कि काम के आधार पर जनसेवा का मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here