
जितेन्द्र पंवार कि रिपोर्ट कर्णप्रयाग से
चार धाम यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है राज्य के मुखिया से लेकर पुलिस के आलाधिकारी लगातार अधिकारी को दिशा निर्देश भी दे रहे हैं साथ ही परिवहन महकमे को भी जरूरी निर्देश दिये जा रहे हैं r to भी चार धाम यात्रा मॉर्ग पर नज़र बनाये हुवा हैं पर वो कहते हैं ना कि हादसे बोलकर या बता कर नही होते लेकिन जब हो जाये तो हर हालत के लिए तैयार उनको रहना हैं जिनकी जवाबदेही फिक्स हैं आज हम उनकी बात कर रहे हैं जो आपको ओर हमको आक्सीजन देते हैं हमारी ज़िंदगी में इनका बड़ा योगदान हैं और आज इनका योगदान वरदान बना उन भक्तों के लिए जो भगवान बद्रीनाथ की यात्रा पर आए थे और पेड़ ने ही बचाई इनकी जान जी हा आज सुबह गौचर में करीब 7:20 पर ऋषिकेश से बद्रीनाथ जा रही बस और ट्रक की भिड़ंत हुई जिसमे बस सड़क किनारे पेड़ पर जा अटकी ।
,जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टला गया , घटना गौचर आईटीबीपी के पास की है , इस घटना में बस में सवार 20 लोगो को गंभीर चोटे आई है , बस में सवार सभी यात्री राजस्थान के बताये जा रहे है जो कि बद्रीनाथ जी दर्शनों के लिए जा रहे थे , घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी के जवानो और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और तुरन्त घायलो को बस के अंदर से निकाल कर वाहनी परिसर में ही प्राथमिक उपचार दिया , आईटीबीपी के कमाण्डेंट श्री गिरीश चंद्र पुरोहित ने बताया कि जैसे ही उन्हें घटना का पता लगा तो उनके आदेश पर जवानो ने तुरन्त रेस्क्यू कार्य शुरू किया जिसमे गंभीर रूप से हुए पांच घायलो को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि बाकि 15 लोगो का उपचार आईटीबीपी के अस्पताल में किया जा रहा है इस घटना से हिमवीरो ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि हिमवीर न सिर्फ देश की शरहदो पर बल्कि समाज के भीतर भी लोगो की सदैव मदद करते है । ओर अगर ये गाड़ी पेड़ पर ना अटकती तो 20 लोगो की ज़िंदगी का कुछ नही कहा जा सकता था लिहाज हम यही कहेगे की भगवान बद्री नाथ जी की किरपा से बड़ा हादसा होने से टल गया क्योकि भक्तों का मनाना हैं कि भगवान बद्री विशाल ने पेड़ के माध्य्म से हमारी जान बचाई इसलिए बोलो जय बद्रीनाथ भगवान की जय







