पिथौरागढ़ से चमोली तक बारिश का कहर, गांव मलबे में दफन , पुल बह गए ,  एक महिला की मौत,  कोई घायल कोई लापता दुःखद

उत्तराखंड में पिथौरागढ़ से चमोली तक बारिश का कहर, गांव मलबे में दफन ,कही पुल बह गए तो  एक महिला की मौत, तो कोई घायल दुःखद

बता दे कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चमोली जिले में सोमवार रात हुई भारी बारिश से बर्बादी का आलम पसर गया है। यहां कई घर मलबे में दफन हो गए हैं। तो बीआरओ का पुल टूट गया है। कई घरों में बरसात का पानी घुस गया है। वही जीबली गांव में एक महिला लापता बताई जा रही है।


तो चमोली जिले में सोमवार तड़के बादलों ने खूब कहर मचाया है। यहां एक महिला की मौत हो गई है और एक बच्ची घायल है। इसके अलावा मवेशियों को भी नुकसान पहुुंचा है।
धारचूला मुनस्यारी में बारिश ने तबाही मचाई है। यहां बीआरओ का पुल बह गया है। 100 से अधिक गावों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। जराजीबली, गलाती, बरम सहित कई गावों में पानी घुसने से लोगों में दहशत है।


भारी बारिश से गलाती में तीन मकानों में घुसा पानी
धारचूला तहसील मुख्यालय में देर रात भारी बारिश हुई। गलाती गांव में गलाती गाड़ का पानी कुछ घरों में घुस आया। लोगों ने किसी तरह अपनी जान बचाई तो गलाती गाड़ के उफान से लोग डरे और सहमे हैं।
वही लुमती गांव भी मलबे से पट गया है। फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं है। जारा जीबली में एक महिला हीरा देवी (45) साल लापता बताई जा रही है।


चमोली जिले में देर रात से हो रही भारी बारिश आज मंगलवार को सुबह 08 बजे थमी। पडेर गांव में तड़के 3 बजे भारी बारिश से रघुवीर सिंह का मकान मलबे की चपेट में आ गया।
इस दौरान घर में 04 सदस्य सो रहे थे, जिसमें से देवेश्वरी देवी मलबे में दब गई और 12 वर्षीय प्रीता घायल हो गयी।
ग्रामीणों ने घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और मृतका के शव को मलबे से  निकाला। ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया कि गांव में इसके अलावा मवेशियों को और अन्य नुकसान भी हुआ है, जिसकी सूचना प्रशासन को दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here