अब से कुछ देर बाद मालूम होगा कि शनिवार-रविवार का लॉकडाउन होगा भी या नही डीएम की रिपोर्ट का इंतज़ार जारी
उत्तराखंड के कोरोना सक्रमण वाले जिलों में कल यानी इस हफ्ते भी शनिवार और रविवार को चार मैदानी जनपदों में संपूर्ण लॉकडाउन होगा कि नहीं, इसे लेकर तस्वीर कुछ देर बाद साफ हो जाएगी बता दे कि मुख्य सचिव ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है ओर रिपोर्ट आने के बाद ही शासन लॉकडाउन को लेकर आदेश जारी करेगा ओर सबकुछ जिलाधिकारियों की रिपोर्ट पर निर्भर है। यदि उन्होंने लॉकडाउन की जरूरत जताई तो कुछ देर बाद शासन स्तर आदेश जारी हो जाएगा। बता दे कि गुरुवार को भी 145 कोरोना पॉजिटिव केस आये ओर , 5400 पार पहुंची चुकी है संक्रमितों की संख्या हरिद्वार जिले में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। ओर मामलों में बढ़ोतरी होने पर बढ़ेगा लॉकडाउन!