उत्तराखंड में 19 साल की युवती की हत्या से मच गई सनसनी , चाकू से किये वार


उत्तराखंड में 19 साल की युवती की हत्या से मच गई सनसनी , चाकू से किये वार

 

जानकरी हे कि अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील में चनोदा में एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। ओर हत्यकांड के बाद क्षेत्र में सनसनीखेज फैल गई। बताया जा रहा है कि एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। फिर सूचना पर सोमेश्वर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
ओर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
कल लगभग 3 बजे ग्राम चनौदा निवासी अंजलि बोरा (19 वर्ष) पुत्री हरीश सिंह बोरा का घर में लहुलूहान हालत में शव पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद सोमेश्वर पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। एक अज्ञात व्यक्ति युवती से मिलने रोज उसके घर आता था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here