दुःखद ख़बर अल्मोड़ा से है जहा भारी बारिश के कारण मकान गिरा गया ओर मां सहित दो बेटियों की मौत हो गई दुःखद तो पिता-पुत्र ने भागकर अपनी जान बचाई आपको बता दे कि तेज बारिश और रात का अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू भी काफी देर से शुरु हो सका था तब तक ओर मां बेटियों को निकालने तक उनकी मौत हो गई थी दुःखद
देर रात अतिवृष्टि से मकान गिर गया. मां और दोनों बेटियां अंदर के कमरे में सोए थे जबकि पिता और पुत्र नीचे के कमरे में सोए थे. भारी आवाज़ सुनते ही पिता और पुत्र भागकर बाहर आ गए लेकिन मां और बेटी मलबे में दब गए. परिजनों ने आस-पास के लोगों को बुलाया लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी. तीनों को निकालने तक उनकी मौत हो चुकी थी.
ये दर्दनाक हादसा अल्मोड़ा में द्वाराहाट के तैलमैनारी गांव में देर रात हुवा तब देर रात सूचना मिलने ही आपदा प्रबंधन टीम और प्रशासन मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरु किया तेज बारिश और रात का अंधेरा होने से दिक्कत भी आई
द्वाराहाट से भाजपा विधायक महेश नेगी भी सुबह ही गांव में पहुंच गए थे और परिजनों को सांत्वना दे रहे थे. नेगी ने कहा कि इस तरह के पुराने मकानों का क्षेत्र में चयन किया जा रहा है. जो मकान जीर्ण-क्षीर्ण हैं उनमें रहने वाले लोगों को सार्वजनिक भवनों में रखा जायेगा. ताकि कोई भी बड़ी दुर्घटनाओं को रोका जा सके.आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी का कहना था कि आपदा प्रबंधन की टीम एसडीएम द्वाराहाट के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गए थे लेकिन तेज बारिश के कारण रेस्क्यू करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. जब तक रेस्क्यू किया जाता तब तक मां के साथ दो बेटियों की मौत हो गई थी अब तीनों का पीएम रानीखेत अस्पताल में किया जा रहा है. पीएम के बाद शवों को परिजनों को सौप दिया जाएगा दुःखद।