

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हरिद्वार विश्व भर में आस्था का केन्द्र रहा है। धार्मिक दृष्टि से हरिद्वार का विशेष महत्व है। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र के रूप में उभरा है। कोविड-19 के दृष्टिगत सम्पूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत का जो संकल्प लिया है, हम सबको मिलकर इसको पूरा करना होगा। प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज की घोषणा की है। जिससे समाज के हर वर्ग को विकास की विभिन्न योजनाओं एवं अंत्योदय कि भावना निहित है। प्रधानमंत्री जी ने डिजिटल इंडिया की जो शुरुआत की, उससे कार्यों में पारदर्शिता के साथ ही तेजी भी आयी है।
सीमान्त क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछाया गया है। पिछले 17 सालों से लम्बित नैलांग व लिपूलेख सड़क निर्माण में तेजी आई है। सीमान्त क्षेत्रों तक सड़क पहुंचने से स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। यह देश की सुरक्षा का भी मार्ग है। उन्होंने चीन को साम्यवादी एवं विस्तारवादी देश बताते हुए कहा कि इसकी सोच भी क्रूर है। विश्वास घात इसके रक्त में है। मानवता को आघात पहुंचाने वाली विचारधारा है। हम पंचशील के सिद्धांत पर चलें। लेकिन चीन ने 1962 में हम पर हमला कर हमारी 36 हजार वर्ग कि.मी. जमीन पर कब्जा कर लिया। हम विस्तारवारी नीति के पक्ष में कभी नहीं रहे। गलवान घाटी की घटना के बाद अब चीन स्वीकार कर रहा है कि उसका एक कमाण्डर और सैनिक मारे गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन को यह समझना होगा कि आज का भारत 1962 का नहीं 2020 का भारत है। हमारे सैनिकों की आत्म शक्ति मजबूत है। भारत अपनी एक इंच जमीन चीन को नहीं लेने देगा।For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser