सुनो उत्तराखंड घबराओ मत प्रदेश में 75 कोरोना संक्रमित आज पाए गए पर ठीक भी हुए 1423
ओर इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 2177 हो गई है। बता दें कि 1423 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 663 केस एक्टिव हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देर शुक्रवार की रात तक अल्मोड़ा में 14, बागेश्वर में सात, देहरादून में चार, हरिद्वार में आठ , नैनीताल में आठ, पौड़ी में दो, पिथौरागढ़ में चार टिहरी में तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
वही देहरादून में एक कोविड केयर सेंटर में तैनात चार डॉक्टर समेत 13 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने इसे गम्भीरता से लेते हुए दोबारा जांच कराने की बात कही है। उनका कहना है कि वहां तैनात 33 में से 13 स्टाफ पॉजिटिव आना खतरा हो सकता है। ये रिपोर्ट चंडीगढ़ लैब से आई है। ऐसे में अब दोबारा जांच कराई जाएगी।