क्या हुवा अगर आपका भाजपा विद्यायक मदद नही करता तो , ये साहब तो है ना ,कोई भूखा नही रहेगा ।

लगातार 24 वें दिन भी पहाड़ी प्रजामंडल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कारगी चौक में चल रही मोदी किचन के माध्यम से सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरित किए ।


ओर इसके साथ ही लगभग 22 सौ लोगों ने वहीं पर भोजन किया।
इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश्वर प्रसाद बहुगुणा मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ता की पीठ थपथपाते हुए कहा की इस समय कोरोना महामारी ने पूरा विश्व को हिला कर रख दिया है ।

mostbet

जिस वजह से देशभर में लॉक डाउन किया गया है ।लॉक डाउन से उपजे संकट के बीच उन लोगों के सामने रोटी का संकट है। जो रोज कमाने खाने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए यह संकट की घड़ी है । ऐसे में पूरे देश में कई सामाजिक संस्थाएं और भाजपा के कार्यकर्ता बिना किसी परवाह किए जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आ रहे हैं ।बहुगुणा ने कहा कि पहाड़ी प्रजामंडल द्वारा यहां पर सैकड़ों जरूरतमंदों को भोजन करवाया जा रहे है। जो सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा के बराबर होती है ।उन्होंने प्रजामंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार और उनकी टीम को इस नेक काम के लिए बधाई दी। पहाड़ी प्रजा मंडल के अध्यक्ष वीर सिंह पंवार ने कहा कि जब तक लॉक डाउन रहेगा ।यहां पर मोदी किचन चलती रहेगी। इसके अलावा भी कहीं अगर कोई जरूरतमंद को भोजन की आवश्यकता होगी ।

तो पहाड़ी प्रजा मंडल से सम्पर्क कर सकते हैं किसी को भी भूखा नहीं सोने देंगे। पहाड़ी प्रजा मंडल के सदस्य और भाजपा के कार्यकर्ता घर-घर जाकर भोजन पैकेट वितरित किए।
इस दौरान भाजपा महानगर के सह मीडिया प्रभारी गिरिराज उनियाल ,पहाड़ी प्रजामंडल के वरिष्ठ सदस्य अनुराग पंत ,सोबन सिंह बिष्ट, वी एस नेगी, राजेंद्र सिंह पंवार कीर्ति सिंह पंवार ,हेमंत गिरि, शाहिद अहमद, किशोर नेगी, टोनी, गौरव ,मनोज, तथा भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश उनियाल, नवीन नौटियाल, राजेंद्र सिंह चौहान, बी एस रावत, सूबेदार जगदंबा नौटियाल, विनोद रावत, हरीश उनियाल, निर्मल जगुड़ी, कान्ता सिहं भंडारी सौरभ उनियाल, भाजयुमो के कुलदीप पंत विशाल शर्मा , अंकुर शर्मा , सचिन धीमान , शैल डंगवाल, विश्वनाथ बुडा़कोटी, रविकांत आदि का विशेष सहयोग मिल रहा है ।


वही इस दौरान
आस पास चर्चा ये भी गर्म रही कि उनके क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली कही आजकल नज़र नही आ रहै है।
तो कुछ लोग ये कहते नज़र आये की आज विधायक जी की खोजा जा रहा है पर विद्यायक जी है नज़र आते नही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here