
पहाड़ पुत्र लिखते है कि
मित्रों, मैं पीएम केयर्स फंड में दान हेतु प्रतिदिन पांच महानुभावों के नाम साझा करता हूं। आज केवल कमल कन्याल का नाम लिख रहा हूं, इसलिए कि आप भी जानें कि कमल कौन हैं। कमल कन्याल बहुत ही प्रतिभाशाली और उदीयमान के क्रिकेटर हैं, ओर उत्तराखंड रणजी टीम के सदस्य हैं। आज मैंने केवल एक दानदाता का नाम लिखकर कमल के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त किया है। क्योंकि कमल कैंसर सरवाइवर हैं। उन्होंने कैंसर को मात दी और पूरी फिटनेस के साथ क्रिकेट की दुनिया में वापसी की। कमल बहुत अच्छा खेल रहे हैं, बहुत अच्छा खेलेंगे और हमें गौरवान्वित होने के बहुत सारे सुखद पल देंगे। उनका पीएम केयर्स फंड में सहयोग देने का भाव बताता है कि वह भीतर से कितने उदार और सकारात्मक है जो सबको निरोग देखना चाहते हैं।
क्रिकेट बहुत स्पर्धा का क्षेत्र है जो कड़ी साधना मांगता है।
ऐसे में सामान्य सी पृष्ठभूमि के कमल ने स्वयं अपना स्थान बनाया है। आज केवल उनका नाम साझा करके मेरा प्रयास है कि हम इस पर्वतपुत्र पर गौरव करें। और मैं उनके द्वारा पीएम केयर्स फंड में सहयोग देने हेतु हृदय से धन्यवाद देता हूं ।
आप सभी से अनुरोध है कृपया घर के भीतर रहें, लाक डाउन का पालन करें। जान भी महत्वपूर्ण है, जहान भी महत्वपूर्ण है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। निरंतर हाथ धोएं और अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखें। धन्यवाद।





