
प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री तथा कोटद्वार विधानसभा के विधायक डा हरक सिंह रावत ने कोरोना वाइरस के चलते कोटद्वार विधानसभा में स्वास्थ एवं आवश्यक सेवाओं से जुडी विभिन्न मुद्दो पर ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक तथा कोरोना बिमारी से लडने हेतु क्षेत्र में आवश्यक सेवा में तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों तथा लोगों को बाटे मास्क एवं सिनेटाइज़र।
देश में फैले कोरोना वाइरस के चलते माननीय प्रधानमंत्री
नरेन्द्र मोदी के द्वारा किये गये विशेष आवाहन पर प्रदेश में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा हरक सिंह रावत द्वारा प्रदेशवासियों तथा क्षेत्रवासियों से उनके तथा उनके परिवार की सुरक्षा हेतु उनकों अपने घरों में रहने का आग्रह किया गया, जिसमें उत्तराखण्डवासियों द्वारा भरपूर सहयोग किया गया।

परन्तु इलैक्टोनिक मिडिया तथा सोशलमिडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि कुछ लोग अभी भी कोरोना वाइरस जैसी महामारी को गम्भिरता से नही ले रहे है तथा अनावश्यक घरों से बाहर घुमते हुए दिखाई दे रहें है।
मेरा समस्त क्षेत्रवासियों तथा प्रदेशवासियों से निवेदन है कि कृपया वह अपने घरों में रहकर इस बिमारी से लडने में अपना सहयोग प्रदान करें।
मंत्री हरक सिंह द्वारा लगाये गये इस 21 दिन के लाॅकडाउन का पालन करें। कोरोना वाइरस से जीतने के लिए इस 21 दिन के लाॅकडाउन का पालन कर इस मुहिम को सफल बनाये।
स्वस्थ और सुरक्षित देश के लिए आइये हम सभी सहयोग करें एवं मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन को सफल बनाये
घरों में रहें, सावधान रहें, सतर्क रहें।
और मंत्री हरक सिंह रावत जी भाई अपना भी ध्यान रखना आपने भी नहीं पहने हाथों में गल्फ़स और आप भी बनाइए सामाजिक दूरियां।






