
फ़ेसबुक दुःख मे भी ओर ख़ुशी के मौके पर भी राजनेताओं की पहली पसंद है। और यहा खुलकर वे अपनी बात कह देते है जी हा
आजकल नाराजगी फेसबुक पर दिखाई दे रही है भाजपा नेता कैलास पंत की
वो भी खुलकर

ख़बर है कि कैलाश पंत ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि “कांग्रेस में हरीश रावत की जो स्थिति है, ठीक वही स्थिति उनकी हो गई है लेकिन दोनों ही अपनी पार्टी की दशा और दिशा बदलने में आज भी सक्षम हैं।” कोई इस बात को गंभीरता से ले या ना ले यह उन पर निर्भर करता है।

वही ठीक इससे दो दिन पहले कैलाश पंत ने अपनी एक और फेसबुक पोस्ट पर लिखा था कि वह “चुप है और शांत है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि वह कुछ जानते ही नहीं है।”
कैलाश पंत ने अपने समर्पण का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने “अपनी जवानी को संगठन के कार्य के लिए न्योछावर किया है और ऐसे लोग उदाहरण है।”
कैलास पंत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। किंतु उत्तराखंड में कही ना कही गुटबाजी के बीच कही भाजपा के कैलाश पंत जैसा सक्रिय नेता पीस गया है !
खबर है कि कैलाश पंत भी संभवत खुद को हाशिए पर डाले जाने से नाराज हैं और आजकल फेसबुक पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
ओर फिर व्यापक स्तर पर इसकी प्रतिक्रिया अंदर खाने होने के बाद उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दी है लेकिन इसका असर यह जरूर हुआ है कि भाजपा संगठन में अंदर खाने काफी बवाल जरूर मचा हुआ है।
बल जिन्होंने हलाहल विषपान किया वो ही कैलाश कहलाऐ…. ”
राख तले चिंगारी रख,कुछ तो पर्देदारी रख,माना की अमन जरूरी है, लेकिन जंग की तैयारी रख…..





