
ख़बर देहरादून से : बीएससी की छात्रा की हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गले में लगा था चुन्नी का फंदा
ख़बर है कि देहरादून सुद्धोवाला के एक हॉस्टल में एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है ओर छात्रा के गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ मिला जानकरीं अनुसार सहारनपुर बेहट की यह छात्रा हॉस्टल में रहकर बीएससी के साथ फैशन डिजाइन का कोर्स कर रही थी।
बता दे कि देहरादून प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुद्धोवाला स्थित भावना गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा के शुक्रवार रात भोजन के समय दरवाजा नहीं खुला तो फिर वहां के गार्ड को शक हुआ।
ओर जब आवाज लगाने के बाद अंदर से कोई जवाब नहीं आया। तो फिर धक्का मारकर दरवाजा खोला गया।
उस दौरान कमरे के अंदर छात्रा बेहोश पड़ी थी। उसके गले में चुनरी का फंदा लगा था।
तब सांसें चलने के कारण 108 की मदद से छात्रा को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि छात्रा ऋतु सैनी 20 साल उम्र सहारनपुर जिले में आलमपुर खुर्द बेहट की रहने वाली है। ओर ऋतु प्रेमनगर के एक संस्थान में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी। इसके अलावा वह फैशन डिजाइन का कोर्स भी कर रही थी। बहराल पुलिस तमाम संभावनाओं पर, हर पहलू पर जांच मैं जुटी हुई है ।





