
है भगवान ये भी हो सकता था मुझको मालूम ना था जहा एक नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर पाठल से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया और ले लिया अपना बदला। है भगवान ये कैसा बदला था? आपको बता दे कि नाबालिग ने पुलिस को रो रो रोकर पूरी अपनी आप बीती बताई तो हमारे पुलिसवालों का भी दिल पसीज गया। ओर हो भी क्यो ना पहले तो वो इंशान ही है ।
आपको बता दे कि मंगलवार को कनखल की आनंदधाम कालोनी में किरण सिंह उर्फ नीतू चौहान का कत्ल जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने से आहत उसकी ही पंद्रह साल की नाबालिग बेटी ने किया था।
कनखल पुलिस और होमीसाइड सेल ने किशोरी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाठल और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं। मां का कत्ल करने के बाद बेटी रोपड़ पंजाब चली गई थी।
ओर सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस की मदद से हत्याकांड का खुलासा हो सका है। पुलिस ने नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे नारी निकेतन देहरादून भेजने के आदेश दिए।
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को जब पुलिस ने खंगाला तो एक लड़की घर से निकलती हुई सामने आई थी। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक्स सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिए रूपनगर रोपड़ पंजाब से लड़की को ढूंढ निकाला।
तब उसकी पहचान किरण की बेटी के रूप में हुई। नगर पुलिस अधीक्षक ममता वोहरा ने बताया कि मृतका अपनी बेटी को पिछले माह हरिद्वार लाई थी और उससे जिस्मफरोशी करा रही थी।
बेटी के जेहन में मां के प्रति इतनी घृणा घर कर गई कि उसने 15 सितंबर को सोने के बाद मां पर पाठल से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। उसने कपड़े बदल लिए। पठाल और खून से सने कपड़ों को रास्ते में झाड़ियों में फेंककर रोपड़ अपने पिता के पास चली गई थी।
एसपी सिटी ने बताया कि किरण की बेटी ने यह भी बताया कि उसे उसकी मां यह कहकर लाई थी, उसकी पढ़ाई कराएंगी। दिखावे के लिए उसका दाखिला भी आठवीं कक्षा में कराया गया था। जब एक माँ अपनी 15 साल की बेटी को जिस्म फरोशी के धंधे में डालेगी ओर उसके बाद वही बेटी अपनी माँ की हत्या कर देगी । बस इतना समझ लिजेये सर की किसी के दिल दिमाग में क्या चल रहा है कोई नही जानता





