
हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जी के पिता जी की तबियत में सुधार
89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट जी को बीती 9 फरवरी को किया गया था भर्ती

-डिहाइड्रेशन व बीपी की समस्या के चलते हिमलायन हॉस्पिटल में कराया गया था भर्ती।
आपको बता दे की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी आनंद सिंह बिष्ट जी की तबीयत अचानक 9 तारीख को बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें देहरादून के जोली ग्रांट हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है अब जानकारी है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हैं आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का पैतृक गांव उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा में पड़ता है और यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचुर गांव है यही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रेतक गांव है। इसी गांव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता जी अपनी धर्म पत्नी के साथ रहते हैं।
डॉक्टर के अनुसार अभी उनके स्वास्थ्य में सुधार है।





