
बहुत बढ़िया बधाई हो त्रिवेंद्र सरकार ।
चिन्यालीसौड़-गोचर के लिए हेली सेवा की आज से हुई शुरुआत हो गईं है
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सहस्त्रधारा हेलीपेड से दिखाई हेली सेवा को हरी झंडी बधाई हो पहाड़ को
अब सहस्त्रधारा हेलीपेड से दोनों स्थानों के लिए हर दिन दो दो उड़ाने होंगी संचालित
हैरिटेज एविएशन हेली सेवा कंपनी की वेबसाइट पर भी की जा सकती हैं ऑनलाइन टिकट बुक
अब दून से चिन्यालीसौड़ के लिए 3320 रुपये तो गोचर के लिए 4120 रुपये देने होंगे
अब घंटो का सफर होगा मिनटों में तय।
दून से चिन्यालीसौड़ के लिए 30मिनट जबकि गोचर के लिए लगेंगे 40मिनट।
केंद्र ने उड़ान योजना के तहत प्रदेश के एक दर्जन शहरों को हेली सेवा से जोड़ने का रखा हैं लक्ष्य।
बधाई हो उत्तराखंड ।
*सहस्त्रधारा हैलीपैड से गौचर एवं चिन्यालीसौड़ हैली सेवा प्रारम्भ*
*मुख्यमंत्री ने किया हरी झंडी देकर रवाना*
*आपातकालीन सेवाओं में निभाएगी महत्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को उड़ान योजना के अन्तर्गत सहस्त्रधारा हैलीपैड से गौचर एवं चिन्यालीसौड़ के लिए हैली सेवा का फ्लैग आफ कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हैली सेवा शुरू होने से दूरस्थ क्षेत्रों को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा। यह राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवाओं के समय यह सेवा बहुत ही लाभप्रद होगी। राज्य सरकार की कोशिश है कि और जनपदों को भी हैली सेवा के माध्यम से जोड़ा जाए। हैली सेवाओं के शुरू होने से राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रदेश की हवाई पट्टियों को विकसित किये जाने की दिशा में कार्य चल रहा है। राज्य सरकार छोटे हवाई जहाज की सेवाओं को शुरू करने के लिए प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धनसिंह रावत, विधायक गणेश जोशी, मुन्नी देवी,
श्सुरेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, सचिव भारत सरकार प्रदीप सिंह खरोला एवं सचिव पर्यटन विभाग उत्तराखण्ड दिलीप जावलकर भी उपस्थित थे।
उत्तराखंड के हल्द्वानी और कुमाऊं वासियों के लिए ख़बर अच्छी है। क्योंकि अब मात्र वे 40 मिनट के हवाई सफर में हरिद्वार पहुंच सकेंगे। इसके लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण
ने हवाई सेवा प्रदाता कंपनी हेरिटेज एविएशन से करार किया है।
बता दे कि हेरिटेज हल्द्वानी (गौलापार)-हरिद्वार के बीच आज से सात सीटर हेली सेवा का संचालन हो गया है
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का प्रयास रंग लाएगा
अपने उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एएआई की दूरदराज के क्षेत्रों को राजधानी समेत बड़े महानगरों से जोड़ने के लिए रीजनल कनेक्टिविटी सर्विस के तहत हेली सेवाएं संचालित करने की योजना पर
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का फोकस है
- जिसके तहत
हल्द्वानी-हरिद्वार के बीच
हेली सेवा ।
इसके लिए पंतनगर एयरपोर्ट को कंपनी से टेंटेटिव शेड्यूल मिल गया है। यह हेली सेवा माह में 14 दिन यानी अल्टरनेट दिनों में संचालित की जाएगी। हेरिटेज की ओर से इस हवाई यात्रा के लिए किराया लगभग 12 सौ रुपये निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का प्रयास है कि उत्तराखंड के अन्य स्थानों के लिए भी हेली सेवाएं शुरू हो
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में इन हेली सेवाओं का शुभारंभ है
हेली सेवा अनुबंधित एजेंसी -यात्री क्षमता माह में दिन
देहरादून-न्यू टिहरी – पवन हंस – 11 – 12
न्यू टिहरी-श्रीनगर – पवन हंस – 11 – 12
श्रीनगर-गोचर – पवन हंस – 11 – 12
गोचर-जोशीमठ – पवन हंस – 11 – 12
जोशीमठ-गोचर – पवन हंस – 11 – 12
गोचर-श्रीनगर – पवन हंस – 11 – 12
श्रीनगर-न्यू टिहरी – पवन हंस – 11 – 12
न्यू टिहरी-देहरादून – पवन हंस – 11 – 12
देहरादून-मसूरी – पवन हंस – 11 – 12
मसूरी-देहरादून – पवन हंस – 11 – 12
देहरादून-रामनगर – पवन हंस – 11 – 12
रामनगर-पंतनगर – पवन हंस – 11 – 12
पंतनगर-नैनीताल – पवन हंस – 11 – 12
नैनीताल-पंतनगर – पवन हंस – 11 – 12
पंतनगर-अल्मोड़ा – पवन हंस – 11 – 12
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ – पवन हंस – 11 – 12
पिथौरागढ़-अल्मोड़ा – पवन हंस – 11 – 12
अल्मोड़ा-पंतनगर ़ – पवन हंस – 11 – 12
पंतनगर-रामनगर – पवन हंस – 11 – 12
रामनगर-देहरादून – पवन हंस – 11 – 12
चिन्यालीसौड़-सहस्त्रधारा – हेरिटेज एविएशन – 7 – 14
गोचर-सहस्त्रधारा – हेरिटेज एविएशन – 7 – 14
सहस्त्रधारा-चिन्यालीसौड़ – हेरिटेज एविएशन – 7 – 14
धारचूला-हल्द्वानी – हेरिटेज एविएशन – 7 – 14
हल्द्वानी-हरिद्वार – हेरिटेज एविएशन – 7 – 14
हल्द्वानी-धारचूला – हेरिटेज एविएशन – 7 – 14
हरिद्वार-हल्द्वानी – हेरिटेज एविएशन – 7 – 14
सहस्त्रधारा-गोचर – हेरिटेज एविएशन – 7 – 14
आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हेली सेवा शुरू कर दी है
देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपेड से दोनों जगहों के लिए उड़ान अब भरी जाएगी।
बता दे की उड़ान योजना के तहत रोजाना दो फ्लाइट संचालित होंगी। हेली सेवा के लिए हेरीटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का छह सीटर डबल इंजन हेलीकाप्टर संचालित हो रहा है
सहस्त्रधारा से गौचर – 4120 रुपये
सहस्त्रधारा से चिन्यालीसौड़ – 3350 रुपये।
बधाई हो उत्तराखंड।











