मंत्री हरक सिंह रावत ले रहे है अफसरो की ताबड़तोड़ बैठक , दे रहे है दिशा निर्देश ।

कल
श्रम मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत द्वारा कर्मचारी राज्य बीमा योजना निदेशालय में विभाग की समीक्षा बैठक ली गयी। श्रम मंत्री डा0 हरक सिंह रावत द्वारा ई0एस0आई0 विभाग के ढांचे को तैयार कर तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिये गये। विभाग में चिकित्सकों की कमी को देखते हुए वाॅक-इन- इण्टरयू के माध्यम से शीघ्र-अतिशीघ्र एलोपेथिक चिकित्सकों की नियुक्ति करने के साथ विभागीय सभी संवर्गाें हेतु रिक्त पदों हेतु नियमावली तैयार कर शासन का प्रस्तुत करने के भी आदेश दिये।


मंत्री जी द्वारा योजना के साथ अनुबन्धित चिकित्सा संस्थानों के अवशेष देयकों का प्रत्येक दशा में शीघ्र भुगतान करने के निर्देश भी दिये गये जिससे लाभार्थियों को चिकित्सा उपचार में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करने पडे
मंत्री द्वारा कोटद्वार में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के पूर्व से संचालित औषधालय को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखण्ड के रिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थानान्तरित किया जाये। एवं इस क्षेत्र के लाभार्थियों हेतु बंहिरग, अतंरगं एवं विशेषज्ञ परामर्श नकद रहित योजना के अन्तर्गत स्थानीय स्तर पर निजी एवं राजकीय चिकित्सालय से तत्काल अनुबन्ध सुनिश्चित करने के आदेश भी दिये गये।
उक्त बैठक के दौरान मंत्री द्वारा अधिकारियों को आदेशित किया गया कि ई0एस0आई0 सेवा का लाभ समस्त कार्मिकों तक सुलभता से पहुचना चाहिएं। साथ ही अधिकारियों को दिये गये निर्देशों का कडा़ई से अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश भी दिये।
जिसके बाद फिर वन मंत्री हरक सिंह रावत ने आई0टी0 पार्क स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की इस बैठक मैं मंत्री द्वारा प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण के लिए चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी साथ ही प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण के लिए रोड मैप को तैयार करने हेतु अधिकारियों को आदेशित किया गया।
उक्त बैठक के क्रम मै मंत्री हरक सिंह द्वारा सर्वप्रथम बोर्ड के ढांचें की को तैयार करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया साथ ही बोर्ड में रिक्त चल रहें पदों को तत्काल भरने के आदेश दिये।
वही मंत्री द्वारा ठोस अपशिष्ट निर्माता कम्पनियों के द्वारा उनके उत्पादन के प्रयोग उपरात जो प्रदूषण हो जाता है, उसके अवज में उन कम्पनियों को प्रदूषण नियंत्रण हेतु चिन्हित किया जाए, जिससे प्रदूषण नियंत्रण व निस्तारण में उनकी सहभागिता सुनिश्ति की जा सकें
मंत्री द्वारा यह उत्तराखण्ड के एयर क्वालीटी ईनडेस्क में गलत आँकड़े प्रस्तुत कर, दुष्प्रचार करने हेतु सम्बंधित वेबसाइट निर्माता कंपनी से स्पष्टीकरण मागें जाने के निर्देश भी दिये गये। मंत्री हरक सिंह द्वारा स्टेट एनवायरमेंट प्लान को लागू कर उसकी रिपोर्ट को जल्द से जल्द प्रस्तुत करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। इस स्टेट एनवायरमेंट प्लान को जी.बी.पंत विश्वविधालय की सहायता से पूरा किया जायेगा।
माननीय पर्यावरण मंत्री द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को कोटद्वार स्थित जसोदरपुर स्टील फेक्टी का निरीक्षण कर उससे उत्पन्न पर्यावरण समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने आदेश दिया गया। इसमें निरीक्षण में पर्यावरण विभाग, श्रम विभाग, एस.डी.एम. कोटद्वार तथा स्थानीय लोगों को सम्मलित कर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिये गये साथ ही इसमें फैक्ट्री किस प्रकार से सुधार किये जा सकते है इस पर भी अपनी टिप्पणी प्रस्तुत करने को कहा गया।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here