मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 1 से 5 फ़रवरी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कल से यानी 1 से 5 फ़रवरी तक दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे
आपको बता दे कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 1 से 5 फ़रवरी तक दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक व उत्तराखंड के अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता भी दिल्ली में प्रचार में सक्रिय हैं ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जो दिल्ली विधान सभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक भी हैं का पाँच दिवसीय दौरा एक फ़रवरी से प्रारम्भ हो रहा है । मुख्यमंत्री रावत इस दिन दिल्ली में चाँदनी चौक, महरौली व बदरपुर विधान सभाओं में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। उनके दिल्ली कार्यक्रम का समन्वय भाजपा उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला व दिल्ली प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी कर रहे हैं ।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रावत इसके बाद दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के प्रचार के लिए सघन दौरा करेंगे ।यह दौरा 5 फ़रवरी तक जारी रहेगा ।
डॉ भसीन ने बताया कि दिल्ली विधान सभा चुनाव में स्टार प्रचारक व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक प्रचार में सक्रिय हैं। इनके साथ ही उत्तराखंड के अन्य सभी सांसद भी प्रचार में जुटे हैं।
उत्तराखंड सरकार में मंत्री मदन कौशिक व डॉ धन सिंह रावत लगातार दिल्ली चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं । केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भी वहाँ जन सभाओं को सम्बोधित किया है।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here