
बड़कोट। :——

राजगढ़ी के निकट एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें सवार एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। दुःखद
जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी अनुसार आज गुरुवार को बड़कोट से राजगढ़ी की ओर जा रही एक कार राजगढ़ी के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार जसपुर ब्रह्मखाल निवासी मुकेश 42 साल पुत्र गैणु लाल की मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि मुकेश उच्च प्राथमिक विद्यालय पटांगणी में बतौर शिक्षक तैनात था। जबकि सरिता 38 साल प्रकाश लाल 45 साल निवासी जसपुर ब्रह्मखाल एवं धराली गांव निवासी संदीप सिंह (32 साल ) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108सेवा से बडकोट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
चिकित्सक डॉ रोहित भंडारी व पवन रावत ने बताया है कि दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है तथा एक के रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। तीनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।





