मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का औचक निरीक्षण बोले काम मे लाओ तेजी ओर पूरा फोकस रहे गुणवत्ता पर, सूर्यधार झील मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक

आपको बता दे कि सूर्यधार झील मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। ओर इसका निर्माण कार्य पूरा होने से जहां 2 दर्जन से अधिक गांवों की पानी की किल्लत समाप्त होगी। वहीं सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी मिलेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर समय समय पर खुद जिलाधिकारी भी मोके पर निरीक्षण करते रहते है । इस परियोजना के पूरे होते डोईवाला क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ ही सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा।
बता दे कि इस झील में 77 हजार लीटर पानी एकत्रित करने की क्षमता है।


ओर झील की ऊंचाई 10 मीटर निर्धारित की गई है
इस । परियोजना पर 50.24 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
वही आज मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने निर्माणाधीन सूर्यधार झील का औचक निरीक्षण किया।
जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि पूरा फोकस गुणवत्ता पर रखा जाए ।
ओर अधिकारियों को साफ साफ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा है कि गुडवत्ता का खास ध्यान रखा जाए। वही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हर हाल में निर्धारित अवधि में सूर्यधार झील का काम पूरा कर लिया जाए।
आपको बता दे कि  डोईवाला विकासखण्ड के 29 गांवों को पीने व सिंचाई के लिए ग्रेविटी आधारित जलापूर्ति यही से पूरी होनी है और इस परियोजना की लागत 50 करोङ रूपए आंकलित की गई है।
वही सम्भावना है कि जीरो तालरेश की नीति के चलते लगभग 30 करोड़ रूपए में ये परियोजना पूरी हो जाएगी।
ओर इसका डिजाईन इस तरह का है कि इसमें सिल्ट की समस्या कभी नहीं आएगी।
वही मुख्य्मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियाँ बढने से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।   इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के विशेष कार्य अधिकारी धीरेंद्र पवार भी मौके पर मौजूद रहे।

mostbet

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here