बड़ा हादसाः सरयू नदी में डूबे एक ही परिवार के 12 लोग, मची चीख-पुकार… रेस्क्यू कार्य जारी

 सरयू नदी में नहाते वक्त एक ही परिवार के 12 लोगों के डूबने की बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि आगरा के सिकंदराबाद का यह परिवार अयोध्या में सरयू नदी में स्नान कर रहा था..बताया जा रहा है कि स्थानीय गोताखोरो ने इनमें से तीन लोगों को बचा लिया है.बाकी लोगो की तलाश जारी है. मौके पर पुलिस भी मौजूद है. डूबने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परिवार आगरा के सिकंदराबाद का रहने वाला है. ये हादसा स्नान करते समय गुप्तार घाट के कच्चे घाट पर हुआ. अयोध्या के गुप्तार घाट पर 12 लोगों के डूबने की घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री जी ने समस्त वरिष्ठ अधिकारियों को मौक़े पर पहुंचकर लोगों को जल्द से जल्द रेस्क्यू कराने के निर्देश दिये, लोगों की सकुशल तलाश के लिए पीएसी के गोताखोर लगाने के भी निर्देश दिये गये हैं

. जानकारी के मुताबिक स्नान के दौरान तेज धारा की वजह से पहले दो लोग बहे. इसके बाद एक दूसरे को बचाने के चक्कर में परिवार के 12 लोग नहीं में बह गए. लोगों की चीख पुकार की आवाज सुन आसपस के लोगो मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. अधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाया गया.एनडीआएफ को भी बुलाया जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here