
उत्तराखंड की अस्थाई राजधानी देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त देहरादून के नारे के साथ नगर निगम की ओर से बनाई गई मानव श्रृंखला से शहर की जनता अपनी फजीहत को देख कोसती भी नज़र आई ।

सबने कहा कि ठीक है अभियान चल रहा है हम भी साथ है पर ईद कार्यक्रम की टाइमिंग ओर दिन ठीक नहीं थी क्योकि हर किसी को सुबह 9 बजकर 30 मिनट से
10 बजे तक अपने काम पर निकलना पड़ता है जिससे जनता परेशान दिखी

साथ इस कार्यक्रम को रविवार या तड़के सुबह 7से 9 बजे के बीच कराया जाना चईये था ये आज देहरादून की जनता बोल रही थी।

लगभग आज देहरादून पांच घंटे रूट डायवर्ट रहने के कारण जाम रहा। ओर इस वजह से रूट डायवर्ट के चलते देहरादून के लोगों इधर से उधर भटकते रहे तो लोगों की पुलिस के साथ झड़प भी खूब हुई बहुत से चौक पर आधे किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा रहा।

ख़ास तौर पर बैरिकेडिंग गलियों और शहर के मुख्य चौराहों पर लगाने के कारण सुबह 9 बजे से 10बजकर 40 मिनट तक लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये पूरी मानव श्रृंखला सड़क के बायीं तरफ बनाई गई थी।
इससे पहले आज सुबह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने मियांवाला चौक पहुंचकर इस मिशन की शुरूआत की।

देहरादून में 50 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाकर ‘पॉलीथिन मुक्त ग्रीन दून’ का संदेश दिया गया।
इस मानव श्रृंखला में स्कूली बच्चों, व्यापारियों, कर्मचारियों, समाज के प्रबुद्ध लोगों ने शामिल होकर पॉलीथीन व प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने तथा देश व समाज को प्लास्टिक मुक्त करने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि इस अभियान में एक लाख से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी देश को प्लास्टिक मुक्त बनाना चाहते हैं। उनके आह्वान पर उत्तराखंड में भी इस अभियान की शुरूआत की गई है ओर हमारा प्रयास है कि पालीथिन मुक्त बनने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बने ।

इस अभियान में स्कूली बच्चे, सरकारी अधिकारी और पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। मानव श्रृंखला मियांवाला चौक से विवेकानंद स्कूल जोगीवाला, लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मपुर, बहल चौक, गोयल प्लाजा राजपुर रोड, घंटाघर , वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान और हनुमान मंदिर तक बनाई गई। वहीं, सहारनपुर रोड से तहसील चौक, नगर निगम कार्यालय तक श्रृंखला बनाकर प्लास्टिक मुक्त दून का संदेश दिया गया।







