भगवान केदारनाथ जी सबकी मनोकामना पूरी करना अपने सभी भक्तो पर आशीष बनाये रखना, केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए ।

जय बाबा केदारनाथ जी की
आज भैयादूज पर्व पर भगवान केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए
बाबा केदारनाथ जी के जयकारों के साथ  केदारनाथ धाम के कपाट लग्नानुसार सुबह 8 बजकर 30 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
सेना की मन मोहक बैंड धुनों के साथ बाबा की पंचमुखी भोगमूर्ति चल उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई। ओर आज डोली अपने पहले पड़ाव पर रामपुर में विश्राम करेगी

mostbet


आज सुबह बीकेटीसी द्वारा कपाट बंद करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। मुख्य पुजारी केदार लिंग द्वारा बाबा के स्वयंभू ज्योतिर्लिंग को समाधि रूप देकर भष्म से ढक दिया गया। इस मौके पर पंचमुखी भोग मूर्ति का श्रृंगार करते हुए चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान किया गया। ओर परंपरानुसार सुबह 6.30 बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी मूर्ति को डोली में विराजमान कर मंदिर परिसर में भक्तों के दर्शनार्थ के लिए रखा गया था।


बाबा के जयकारे लग रहे थे, तो अन्य धार्मिक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा था फिर ऊखीमठ प्रशासन व श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों की मौजूदगी में केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए और ताले को सील करते हुए चाबी उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल को सौंप दी गई
फिर इसके बाद बाबा केदारनाथ जी के जयकारे के साथ बाबा केदार की डोली ने मंदिर की तीन परिक्रमा कर श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया ओर रुद्रा प्वाइंट, लिनचोली, रामबाड़ा, भीमबली, जंगलचट्टी, गौरीकुंड, सोनप्रयाग में भक्तों को आशीष देते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव रामपुर आएगी
ओर कल डोली रामपुर से फिर प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए अपने दूसरे पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुचेंगी। ओर यहां पर बाबा केदार की डोली के आगमन पर एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा।
फिर 31 अक्तूबर को बाबा केदार की पंचमुखी भोग मूर्ति अपने शीतकालीन पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान हो जाएगी।
ओर इसके बाद छह माह तक श्रद्धालु आराध्य की पूजा यहीं करेंगे। इस बार बाबा केदारनाथ जी मैं 9 लाख 94 हज़ार से अधिक श्रदालुओ ने बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये।


है भगवान केदारनाथ जी सबकी मनोकामना पूरी करना अपने सभी भक्तो पर आशीष बनाये रखना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here