
मोटर व्हीकल एक्ट के खिलाफ कांग्रेस ने देहरादून की सड़कों पर उतारी बैलगाड़ी
उत्तराखंड मैं विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस आज सड़को पर थी पर तरीका कुछ अलग था अपना विरोध जताने का , सरकार के कानों तक अपनी बात पहुचाने का
आपको बता दे कि नए मोटर व्हीकल एक्ट की बात हो या देहरादून की सड़कों की बदहाली की इन के विरोध मे आज यूथ कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में बैलगाड़ी लेकर प्रदर्शन किया। आज सुबह से ही कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्रित हुए।
ओर तब ये कांग्रेस के कार्यकर्ता बैलगाड़ी लेकर सड़कों पर निकल पड़े। इस बीच उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

ख़बर है कि पुलिस ने बगैर इजाजत जुलूस निकालने पर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक भी हुई।इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नए एक्ट के तहत जुर्माना बहुत ज्यादा लगाया गया है। जिसके खिलाफ जनता में रोष है।
साथ ही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा और कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी भी मौजूद थी।
दरसल मे आपको बता दे कि देहरादून के सहसपुर में एक किसान कीखेत में खड़ी भेसां बुग्गी का चालान उत्तराखंड पुलिस के द्वारा काट दिया गया था जिसके बाद आम लोगों में यह चालान कोतुहल का विषय बना तो कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया
क्योकि एमवी एक्ट में भैंसा बुग्गी का चालान काट दिया गया था इस बीच प्रदेश के ट्रेफिक निदेशक केवल खुराना की माने तो पुरे मामले की शिकायत आने पर जांच की जा रही है। अगर गलती से भैंसा बुग्गी का चालान कटा है तो उसे निरस्त कराया जाएगा। और जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही जाएगी
ओर इसको ही मुद्दा बनाकर कांग्रेस के युवाओ ने बैल गाड़ी से सड़कों पर उतरकर सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया ।
बहराल लोकतंत्र मैं सबको अपनी बात कहने ओर रखने का अधिकार है बस हम तो ये सोच रहे है कि इस बीच आज इस बैल गाड़ी को खींचने वाला बैल भी यही सोच रहा होगा कि आज मै यहा कहा फस गया। उस बैल की छटपटाहट प्रदर्शन के दौरान साफ देखी जा रही थी।
पुलिस ने भैसा बुग्गी का चलाना काटा मना गलती पुलिस की ,
सड़के खराब माना गलती सिस्टम की, या कांग्रेस के अनुसार सरकार की , विपक्ष ने अपना विरोध जताया ये भी ठीक
पर जो बैल प्रदर्शन मैं था वो किसके आगे विरोध जताए कि मेरा क्या कसूर था मुझे क्यो इस मामले मे फसाया । वो कहा बोल सकता है वो तो सिर्फ छटपटा रहा था।
हा ये जरूर है कि बैल जरूर सोशल मीडिया मैं वायरल हो गए ।
खबरों मे आज छा गए।






