
उत्तराखण्ड : मसूरी मै अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पांच छात्र बुरी तरह घायल।इलाज़ जारी

आपको बता दे कि आज मंगलवार को मसूरी बार्लोगंज बाला हिसार मार्ग हिलबर्ट स्कूल के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी ओर इस कार में सवार पांच छात्र घायल हो गए। उसी समय तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायलों को खाई से निकाला।ओर इलाज के लिए घायलों को देहरादून भेजा
ये दुःखद घटना आज मंगलवार दोपहर की है। जब देहरादून से पांच युवक बार्लोगंज रोड से मसूरी आ रहे थे। तभी मोड़ पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय निवासी सचिन थापली ने बताया कि वह कार के पीछे थे। ओर कार के खाई में गिरते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। साथ ही वह स्थानीय लोगों के साथ खाई में उतर गए। वही खाई काफी गहरी खाई मैं जाने के कारण पांचों घायलों को रेस्क्यू करने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही मीडिया को कोतवाल भावना कैंथोला और फायर विभाग के अधिकारी सौकर सिंह चौहान ने बताया कि पांचों में से दो छात्र गंभीर घायल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना उसी समय युवकों के परिजन को दे दी गई थी
ये पांचों युवक दून के ही एक संस्थान में पढ़ रहे हैं और मसूरी घूमने आए थे। घायलों के नाम पवन सिंह रावत 25 साल गौरव सिंह रावत 24साल निवासी ग्राम जाखणी पिथौरागढ, निखिल मेलावत 26 साल निवासी किशनगढ़ दिल्ली, ऋतिक चौधरी (26 साल ग्रेटर नोएडा और उज्ज्वल तिवारी 19 साल निवासी द्वारिका दिल्ली हैं।इस दुखद समाचार के बाद उनके परिजन कुछ देहरादून पहुच गए है कुछ आज रात तक आरहे है।




