
उत्तराखंड मैं जन संघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के मौके पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरूआत खुद सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के हाथों हो चुकी है और अभी तक सदस्यता अभियान का कार्यक्रम लगातार जारी है
बीजेपी की सदस्यता लेने के लिए कई सेवानिवृत्त अधिकारी और पूर्व सैन्य अधिकारी , आम से लेकर ख़ास लोग भी बीजेपी की सदस्यता ले रहे है उत्तराखंड मैं बीजेपी की सदस्यता अभी तक 15 लाख है जबकि इस बार लक्ष्य 10 लाख से अधिक रखा गया है ।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कह चुके है कि उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को 61 फीसदी मत पड़े थे लिहाजा उन लोगों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके लिएअब संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और बूथ लेवल के कार्यकर्ता हर क्षेत्र के लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है।

इसी के चलते पूरे प्रदेश के साथ साथ कल फिर 3 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान के अंतर्गत रायपुर स्थित भाजपा के कदवार नेता महेंद्र प्रताप सिंह नेगी ( गुरु जी) के कार्यालय में महापौर सुनील उनियाल गामा , राज्य मंत्री रविंद्र कटारिया , राज्य मंत्री जितेंद्र रावत मोनी, मंडल अध्यक्ष रायपुर राजेश शर्मा आदि प्रमुख भाजपा पदाधिकारियों के गरिमा में उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में लगभग 200 व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिंदु राजपूत, पूर्व ग्राम प्रधान रायपुर राजेश कुमार, रायपुर विधानसभा के विभिन्न 06 वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़े पार्षद प्रत्याशियों सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व प्रमुख समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता रायपुर विधानसभा से भाजपा के अनुभवी व वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रताप सिंह ( गुरु जी ) के प्रयासों से ग्रहण की।
बता दे कि इससे पहले
4 अप्रैल 2019 को महेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी ) पर विस्व्वास रखने वाले ओर भारतीय जनता पार्टी को पसंद करने वाले लोगो ने प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश बंसल व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हज़ार से अधिक व्यक्तियों ने सूचीबद्ध रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी ।

अभी तक भाजपा नेता महेंद्र नेगी ( गुरु जी ) के प्रयास से 1500 से अधिक व्यक्तियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है ।
बहराल जिस तरह भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार चल रहा उसे देख कर लगता है कि भाजपा ने जो लक्ष्य तय किया है उसे जल्द हासिल कर लेगी।





