सेवा संकल्प फाउण्डेशन के बैनर तले गीता धामी ने किया पौधारोपण कहा वृक्ष ही जीवन का आधार है


सेवा संकल्प फाउण्डेशन के बैनर तले गीता धामी ने किया पौधारोपण कहा
वृक्ष ही जीवन का आधार है

टनकपुर

सेवा संकल्प फाउण्डेशन की ओर से ग्राम ककराली गेट के समीप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी ने एमडीएम स्कूल, विजन स्कूल, सेंट फ्रांसिस स्कूल के विद्यार्थी, समाजसेवियों और स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों के साथ पौधारोपण किया। धामी कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार है। सोमवार को जनमिलन केंद्र ग्राम ध्वालखेड़ा में एक गोष्ठी में भी सीएम की पत्नी धामी ने हिस्सा लिया। सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह और हेमा जोशी ने विचार रखे। समूह की महिलाओं, क्षेत्रवासियों को आम, लीची, अमरूद, नीबू सहित विभिन्न फलदार प्रजाति और छायादार पौध भी वितरित किए। यहां सुंदर सिंह बोरा, नारायण सिंह महर, गिरीश जोशी, दीपा बोहरा, शशांक गोयल, सुंदरी देवी, जानकी देवी, रुचि श्रीवास्तव, विशाल सिंह. हरगोविंद रहे। पालीटेक्निक में प्राध्यापक जितेंद्र प्रसाद, विजय नेगी, अंकित कुमार, राम कुमार, रिचा खर्कवाल आदि के साथ सीएम की पत्नी धामी ने परिसर में पौध लगाए। उप जिला चिकित्सालय के महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, इमरजेंसी वार्ड में रोगियों के साथ भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनको फल वितरित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here