श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. पंकज गर्ग को राष्ट्रीय दायित्व, चिकित्सा जगत में बढ़ा उत्तराखंड का गौरव


श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के प्रोफेसर डॉ. पंकज गर्ग को राष्ट्रीय दायित्व, चिकित्सा जगत में बढ़ा उत्तराखंड का गौरव

डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित
देहरादून: श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवं एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) का निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र, कार्यकाल 2026–2028 निर्वाचित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय दायित्व स्तन कैंसर सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और शोध के क्षेत्र में डॉ. गर्ग के उल्लेखनीय योगदान को दर्शाता है। इस पद पर रहते हुए वे उत्तर भारत में शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रशिक्षण गतिविधियों, अकादमिक सहयोग और प्रमाण-आधारित स्तन कैंसर उपचार को मजबूत करने में योगदान देंगे।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने डॉ. पंकज गर्ग को इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनके सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे एसजीआरआर परिवार के लिए गर्व का विषय है तथा इससे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मंचों पर संस्थान की प्रतिष्ठा और मजबूत होगी।
स्तन कैंसर महिलाओं में होने वाला सबसे सामान्य कैंसर है। उत्तराखंड में इसके प्रति अधिक जागरूकता, समय पर जांच, शीघ्र निदान और उचित उपचार की आवश्यकता है। डॉ. गर्ग की इस नई शैक्षणिक भूमिका से क्षेत्र में स्तन कैंसर जागरूकता, चिकित्सकीय प्रशिक्षण और बेहतर रोगी देखभाल को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
डॉ. गर्ग ने श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे एसोसिएशन में सार्थक योगदान देने तथा शिक्षा, शोध, प्रशिक्षण और जन-जागरूकता के माध्यम से एसजीआरआर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत रहेंगे।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल प्रबंधन, संकाय सदस्यों और कर्मचारियों ने डॉ. पंकज गर्ग को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here