चप्पल पहन नहीं चला सकेंगे गाड़ी, रात को ड्राइविंग बैन, चारधाम यात्रा के लिए तैयार सख्त एसओपी

चप्पल पहन नहीं चला सकेंगे गाड़ी, रात को ड्राइविंग बैन, चारधाम यात्रा के लिए तैयार सख्त एसओपी

mosbet

 

देहरादून: तीस अप्रैल से उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत होने जा रही है. सबसे पहले तीस अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. उसके बाद दो मई को केदारनाथ और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. चारधाम यात्रा की तैयारियों में शासन से लेकर प्रशासन और परिवहन विभाग काफी दिनों से जुटा हुआ है. इसी बीच परिवहन विभाग ने चारधाम जाने वाले वाहनों के ड्राइवरों को लेकर नई एडवाइजरी करने जा रहा है, जिसका पालन करना सभी को जरूरी होगी.

परिवहन विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे एडवाइजरी में 43 मानक निर्धारित किए गए है. परिवहन विभाग इन दिशा-निर्देशों के जरिए यात्रा मार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है. बता दें कि उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसों की खबर सामने आती है. अधिकांश सड़क हादसों की वजह ड्राइवरों की लापरवाही के कारण होते है. इसीलिए परिवहन विभाग इस बार कुछ एडवाइजरी जारी की है, ताकि सड़क हादसे कम से कम होगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here