Friday, April 19, 2024
Homeउत्तराखंडकांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

देहरादून । मलिन बस्तियों के नियमितीकरण व नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्य कराये जाने की मांग को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में पार्षदों व कागे्रसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त का घेराव किया। कहा कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा।
यहां राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में पार्षदों व कागे्रसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए नगर आयुक्त का घेराव किया और कहा कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा है कि पूर्ववर्ती राज्य सरकार ने मलिन बस्तीयों को मालिकाना हक देने के लिए नीति तैयार की थी लेकिन वर्तमान समय तक सरकार व नगर निगम ने इस दिशामें किसी भी प्रकार के कार्य नहीं किये है जो पूरी तरह से लापरवाही है। शहर भर में विकास कार्य पूर्ण रूप से ठप्प पडे है और किसी भी प्रकार का विकास धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है, विकास को गति देने की जरूरत हैं। मान्यता प्राप्त मलीन बस्तीयों में हाऊस टैक्स वर्ष 1992 से लिया जाता रहा है, और नगर निगम क्षेत्र में भी मलिन बस्तियां है, लगतार टैक्स देती रही है। लेकिन पिछले 3 वर्ष से नगर निगम द्वारा हाऊस टैक्स लेना बन्द करदिया है, जिससे लाखों रूपय प्रति साल का नुकसान नगर निगम को हो रहा है, हाऊस टैक्स को शीघ्र शुरू किया जाना आवश्यक है इसी के साथ जो मलिन बस्तियां नगर निगम क्षेत्र में सम्मलित हुई है। उन बस्तियों में भी शीघ्र हाऊस टैक्स लगवाया जाऐ जिससे क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सके। नगर निगम द्वारा वार्डों में विकास कार्यों हेतु टेंडर किए गए हैं, लेकिन कार्यवाही प्रारम्भ नहीं की गई, इसे अविलम्ब लाईटों को समय पर खोलने व बंद करने की कोई व्यवस्था नहीं, उसे सुधारा जाए। शहर में जगह-जगह होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, वह किन मानकों के आधार पर लगाए जा रहे हैं, साथ ही मार्ग के मोड़ों पर जो होर्डिंग लगे हैं, उनके कारण सामने से आ रहे वाहन दिखाई नहीं देते जो कि दुर्घटना का मुख्य कारण बन सकते हैं। इसमें सुधार किये जाने की आवश्यकता है।
 सफाई व्यवस्था के लिए उपयुक्त उपकरणों की भारी कमी है इस कमी को पूरा करने हेतु उचित उपकरण नगर निगम में उपलब्ध करवाए जाएं। कूड़ा उठान वाहनों को ढक कर ले जाया जाए, ताकि रास्ते में चल रही जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शहर की प्रमुख नदियों रिस्पना व बिन्दाल की सफाई करवाई जाऐ वर्तमान में नगर निगम द्वारा सफाई को लेकर कोई ऐसा कदम नहीं उठाया गया जिससे नदियों की सफाई व्यवस्था में जरा भी सुधार आया हो। नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले वार्डों की सीमा एवं आबादी के आधार पर सफाई कर्मचारीयों की नियुक्ति की जाए।  शहर के प्रत्येक घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, बाजार की दुकानों के साथ ही मलिन बस्तियों में स्थित घरों से भी डोर-टू-डोर कूड़ा उठवाया जाए। हिन्दू बच्चों को दफनाने के लिए स्थान उपलब्घ कराया जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि शीघ्र कार्यवाही न होने पर जनांदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर अनेक पार्षद व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments